50 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Spread the love

कार्य में तेजी लाते हुए,समय सीमा में कार्य पूर्ण करने का डीएम ने दिया निर्देश

भदोही । जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय परिसर स्थित निर्माणाधीन 50 बेड क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा दिसंबर 2025 तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।  कार्यदायी संस्था उ0प्र0 राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड भदोही इकाई द्वारा कार्य का पर्यवेक्षण किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने मैनपावर बढ़ाते हुए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा इस परियोजना के सत्यापन हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 संतोष कुमार चक, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग , अधिशासी अभियंता विद्युत भदोही को नामित किया गया था जो मौके पर उपस्थित रहकर 15-15 दिन के पाक्षिक रिपोर्ट से जिलाधिकारी को अवगत कराया। निरीक्षण में मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी सहित सीएमएस 100 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय डॉ0 सुनील कुमार पासवान आदि उपस्थित रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *