Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12709 Posts
सरित माहेश्वरी ने ग्रहण किया सीईओ एनजीईएल व एनटीपीसी-आरईएल का पदभार

सरित माहेश्वरी ने ग्रहण किया सीईओ एनजीईएल व एनटीपीसी-आरईएल का पदभार

दिल्ली । सरित माहेश्वरी ने 12 मई 2025 को एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड तथा एनटीपीसी नवीकरणीय ऊर्जा लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पदभार ग्रहण किया।  मंगलवार, 13 मई 2025 को ग्रेटर नोएडा स्थित एनजीईएल के नैगम कार्यालय में एस के चौधरी (कार्यकारी निदेशक) एवं  डीएमआर पांडा(कार्यकारी निदेशक) समेत एनजीईएल व एनआरईएल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने  सरित माहेश्वरी का आधिकारिक स्वागत किया।  इससे पहले  सरित माहेश्वरी एनटीपीसी राजस्थान ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एनजीईएल और राजस्थान विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का संयुक्त उद्यम), जयपुर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर पदस्थ थे।   सरित माहेश्वरी को ऊर्जा क्षेत्र में 35 सालों…
Read More
एनटीपीसी ऊंचाहार में समारोह पूर्वक मनी बुद्ध पूर्णिमा

एनटीपीसी ऊंचाहार में समारोह पूर्वक मनी बुद्ध पूर्णिमा

रायबरेली। एनटीपीसी ऊंचाहार में बुद्ध पूर्णिमा समारोहपूर्वक मनाई गई। परियोजना के महाप्रबंधक (अनुरक्षण एवं प्रचालन) आशुतोष विश्वास , प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की उपाध्यक्ष झुमीता विश्वास तथा अन्य अतिथियों ने भगवान बुद्ध एवं भारत रत्न बाबा भीम राव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए । पर्व आयोजन समिति के मुख्य सचिव चंद्रजीत सिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा भगवान बुद्ध के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। महाप्रबंधक आशुतोष विश्वास ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बुद्ध का दर्शन पूरी दुनिया को शांति और सद्भाव का संदेश देता है।…
Read More
एनसीएल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2025

एनसीएल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2025

सोनभद्र, सिंगरौली।  सिंगरौली स्थित भारत सरकार की मिनीरत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफ़ील्डस लिमिटेड (एनसीएल) ने धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस 2025 मनाया गया। इस दौरान अधिकारी क्लब, सिंगरौली में केंद्रीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एनसीएल के निदेशक (मानव संसाधन), मनीष कुमार बतौर मुख्य अतिथि तथा सीएमएस एनसीएल, डॉ.  विवेक खरे, कृति महिला मण्डल उपाध्यक्ष, श्रीमती नम्रता कुमार, सीएमएस (प्रभारी) केंद्रीय चिकित्सालय, सिंगरौली, डॉ. मंजरी मेहता,  श्रमिक संघ प्रतिनिधि एवं अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान अपने उद्बोधन में मनीष कुमार ने उपस्थित सभी को अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस की शुभकामनाएँ दीं एवं नर्सों को उनकी निस्वार्थ सेवा और समर्पण के लिए…
Read More
आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल : शत-प्रतिशत रहा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम

आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल : शत-प्रतिशत रहा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम

विज्ञान संकाय के अंकुर मेहता ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किए रेणुकूट । हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लि० रेणुकूट द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल, रेणुकूट (वर्ष 2024-25) सी.बी.एस.सी बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय के अंकुर मेहता ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, जगदीप सिंह (विज्ञान संकाय) 97 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय स्थान व काव्या कौशिक (वाणिज्य संकाय) 96.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती स्मिता साही ने बताया कि इस वर्ष 99 विद्यार्थियों में से 15 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक…
Read More
एनटीपीसी तपोवन द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए पेयजल सुविधा हेतु 41.60 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान

एनटीपीसी तपोवन द्वारा तीर्थ यात्रियों के लिए पेयजल सुविधा हेतु 41.60 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान

जोशीमठ, चमोली – एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना द्वारा श्री बद्रीनाथ धाम एवं श्री हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पेयजल व्यवस्था के निर्माण के लिए 52.0 लाख रुपये के सापेक्ष 41.60 लाख रुपये की अग्रिम राशि प्रदान की गई। यह सहयोग राशि जिलाधिकारी चमोली डॉ. संदीप तिवारी की उपस्थिति में पेयजल निर्माण निगम, गोपेश्वर को चेक के माध्यम से सौंपी गई। इस अवसर पर एनटीपीसी तपोवन विष्णुगाड परियोजना के कार्यकारी निदेशक एवं परियोजना प्रमुख श्री प्रवीण अनंतराव पांडे ने आशा व्यक्त की कि यह सहयोग राशि निश्चित रूप से तीर्थ यात्रियों को…
Read More
डीएम ने सीतामढ़ी तीर्थ स्थल, नारेपार स्थित गौआश्रय व ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

डीएम ने सीतामढ़ी तीर्थ स्थल, नारेपार स्थित गौआश्रय व ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन केन्द्र का किया औचक निरीक्षण

सीतामढ़ी तीर्थ स्थल परिसर में चल रहे निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने का दिया आदेश  भदोही । जिलाधिकारी शैलेष कुमार व मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 शिवाकांत द्विवेदी द्वारा सीतामढ़ी तीर्थ स्थल परिसर में हो रहे निर्माण कार्य में प्रवेश गेट, सीढ़ी, रेलिंग, पयर्टको के बैठने वाले स्थान, हाई मास्क स्ट्रीट लाईट, हरी घास ग्राउण्ड, संतसंग हाल, गंगा नदी के किनारे पर हो रहे घाट सुन्दरीकरण सहित नारेपार स्थित गौआश्रय व ठोस अपशिष्ठ प्रबन्धन केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सीतामढ़ी में हो रहे पर्यटन निर्माण का औचक निरीक्षण करते हुए बताया कि पर्यटन के क्षेत्र में विकास…
Read More
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला शिक्षा एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न

 *शिक्षकों, छात्रों की उपस्थिति एवं शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष जोर देने के दिए निर्देश* चन्दौली । जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने अवगत कराया कि ऑपरेशन कायाकल्प के तहत बचें हुए विद्यालयों में बाउंड्री निर्माण कार्य, फर्नीचर, दिव्यांग शौचालय आदि का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा समीक्षा के दौरान प्रगति संतोषजनक प्राप्त न होने पर उन्होंने संबंधित को निर्देशित किया कि  निर्धारित पैरामीटर से असंतृप्त विद्यालयों में बाउंड्री वॉल, विद्युत संयोजन, फर्नीचर,जर्जर भवनों की नीलामी,दिव्यांग शौचालय संबंधित जो…
Read More
एनटीपीसी तालचेर थर्मल ने ‘गर्ल एम्पावरमेंट मिशन 2025’ का शुभारंभ किया

एनटीपीसी तालचेर थर्मल ने ‘गर्ल एम्पावरमेंट मिशन 2025’ का शुभारंभ किया

 ओडिशा की बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य को आकार देने की दिशा में एक और कदम तालचेर, । एनटीपीसी तालचेर थर्मल ने अपनी प्रमुख कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व  पहल "गर्ल एम्पावरमेंट मिशन  2025" का भव्य शुभारंभ किया। यह पहल ग्रामीण समुदायों की बालिकाओं के समावेशी विकास और सशक्तिकरण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से दर्शाती है। एक माह तक चलने वाली यह आवासीय पहल, चार ग्राम पंचायतों की आठ सरकारी स्कूलों से चयनित 40 बालिकाओं के जीवन को रूपांतरित करने का लक्ष्य रखती है। इस मिशन के अंतर्गत छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, जीवन-कौशल प्रशिक्षण और संरचित मार्गदर्शन…
Read More
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के पटलों सहित परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के पटलों सहित परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

पटल सहायकों को अभिलेखों का रखरखाव बेहतर ढंग से करने का दिए निर्देश चन्दौली/ जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग आज सम्पूर्ण कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण कर वहां स्थित विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों के निरीक्षण के पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित अन्य कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि विभिन्न पटलों के अंतर्गत सम्पादित किये जाने वाले सभी कार्यों का अच्छे ढंग से अभिलेखीकरण किया जायें तथा अभिलेखो का रखरखाव बेहतर ढंग से रखे। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय के…
Read More
बालभारती विद्यालय गाडरवारा के कक्षा दसवीं के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास

बालभारती विद्यालय गाडरवारा के कक्षा दसवीं के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास

गाडरवारा। बालभारती  पब्लिक स्कूल के कक्षा दसवीं के छात्रों ने इस वर्ष केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विद्यालय का कुल परिणाम 100% रहा, जिसमें कुल 31 विद्यार्थियों में से 14  विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरान्वित किया। विद्यालय के छात्र आयुष तिवारी ने 98.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं छात्रा चैतन्या बोहरे ने भी 96.6%  अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर कब्जा किया तथा छात्र नमन पलोड ने 95.4%अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर अपना अधिकार जमाया। प्राचार्य डॉ…
Read More