Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12725 Posts
वेकोलि में ‘अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक चिकित्सा प्रतियोगिता 2025’ का समापन

वेकोलि में ‘अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक चिकित्सा प्रतियोगिता 2025’ का समापन

नागपुर। वेकोलि के वणी क्षेत्र में 3 से 4 मार्च, 2025 तक ‘अंतर क्षेत्रीय प्राथमिक चिकित्सा प्रतियोगिता - 2025’ का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वेकोलि के सभी 10 क्षेत्रों से 35 टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों का प्राथमिक उपचार के विभिन्न पहलुओं जैसे विषय का ज्ञान तथा उसका प्रयोग, तत्परता, स्ट्रेचेर ड्रिल, आदि मापदंडों पर मूल्यांकन किया गया।  4मार्च 2025 को अंतिम दिवस पर वणी क्षेत्र में पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता  ए. के. सिंह, निदेशक तकनीकी (संचालन), वेकोलि ने की। मुख्य अतिथि के रूप में  आनंदजी प्रसाद, निदेशक तकनीकी (योजना एवं परियोजना), डॉ. हेमंत पांडे, निदेशक (कार्मिक) एवं  अल्ताफ अंसारी, डीएमएस (परासिया) उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली के कार्यकारी निदेशक के रूप में पदोन्नत हुए राजीव अकोटकर

एनटीपीसी सिंगरौली के कार्यकारी निदेशक के रूप में पदोन्नत हुए राजीव अकोटकर

 सोनभद्र। राजीव अकोटकर ने एनटीपीसी में अपनी करियर यात्रा की शुरुआत सन् 1989 में में की। शुरुआत में एक प्रशिक्षु के रूप में काम करते हुए उन्होंने खुद को एक सक्षम और योग्य इंजीनियर के रूप में साबित किया।   राजीव अकोटकर ने एनटीपीसी विंध्याचल में 1990 से लेकर सितंबर 2010 तक ऑपरेशन विभाग में एवं अक्टूबर 2010 से अगस्त 2018 तक एनटीपीसी विंध्याचल में अपर महाप्रबंधक के पद पर ऐश हैंडलिंग विभाग में सेवाएं दी। तदुपरांत अगस्त 2018 को उन्हें एनटीपीसी नबीनगर में फ्यूल मैनेजमेंट पीजीसीएल में स्थानांतरित किया गया, जहां उन्होंने 2021 तक अपनी सेवाएं दीं। फिर अक्टूबर 2021…
Read More
स्वास्थ्य एवं सुरक्षा” विकसित भारत के लिए आवश्यक -आरपी सिंह

स्वास्थ्य एवं सुरक्षा” विकसित भारत के लिए आवश्यक -आरपी सिंह

रेनुसागर में राष्ट्रीय सुरक्षा माह की भव्य शुरुआत अनपरा।हिण्डालको, रेनूसागर पावर डिवीजन में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा माह की भब्य शुरुआत कारखाना परिसर स्थित सुरक्षा लाॅन में हुई। समारोह के मुख्य अतिथि रेनूसागर पावर डिवीजन के यूनिट हेड आर पी सिंह ने फीता काट कर उदघाटन किया। तत्पचात भगवान विश्वकर्मा की विधि विधान से पूजा अर्चना कर सुरक्षा ध्वज फहराकर सभी को सुरक्षा की शपथ दिलाई।कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुये हिण्डालको समूह के प्रबन्ध निर्देशक का सुरक्षा संदेश प्रसारित किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि ने सुरक्षा जागरुकता माह के आयोजन को सम्बोधित करते हुए उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदाकर्मियों को…
Read More
जयदेव परिदा एनटीपीसी टांडा के कार्यकारी निदेशक पद पर पदोन्नत

जयदेव परिदा एनटीपीसी टांडा के कार्यकारी निदेशक पद पर पदोन्नत

अंबेडकरनगर।एनटीपीसी टांडा के परियोजना प्रमुख (HOP)  जयदेव परिदा को 3 मार्च 2025 से प्रभावी रूप से कार्यकारी निदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर, एनटीपीसी टांडा के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन एवं एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। एनटीपीसी टांडा में कार्यभार संभालने से पूर्व,  परिदा एनटीपीसी औरैया में परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यरत थे, जहां उन्होंने परिचालन दक्षता को मजबूत करने और व्यावसायिक उद्देश्यों को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।  जयदेव परिदा ने 6 सितंबर 1989 को एनटीपीसी लिमिटेड में कहलगांव परियोजना के मैकेनिकल इरेक्शन विभाग में कार्यकारी…
Read More
एनटीपीसी काँटी में सुरक्षा दिवस का आयोजन

एनटीपीसी काँटी में सुरक्षा दिवस का आयोजन

मुजफ्फरपुर।एनटीपीसी कांटी में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया गया। यह सुरक्षा सप्ताह 4 मार्च से 10 मार्च तक मनाया जाएगा । प्रातः  सुरक्षा पार्क में  मधु एस., परियोजना प्रमुख ने सुरक्षा घ्वज फहराया एवं उपस्थित सारे कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई। इस अवसर पर संबोधित करते हुए परियोजना प्रमुख ने कहा कि सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए खुद को सुरक्षित रखना चाहिए ताकि हम परिवार के साथ-साथ संस्था एवं देश के प्रगति में अपना योगदान दे सके। इस वर्ष की सुरक्षा थीम है "सुरक्षा और स्वास्थ्य - विकसित भारत के लिए अत्यावश्यक”। सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों…
Read More
आईएसपी में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का आयोजन

आईएसपी में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का आयोजन

 आसनसोल । इस्को स्टील प्लांट(आईएसपी) के भारती भवन में बड़े उत्साह के साथ 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस  मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन आईएसपी के कार्यकारी निदेशक (परियोजनाएं)  सुरजीत मिश्रा  द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर कार्यकारी निदेशक (एमएम), सीजीएम इंचार्ज (एचआर), कार्यकारी निदेशक (कार्य) (प्रभारी), एफ एंड ए प्रमुख, एम एंड एचएस प्रमुख, जीएम इंचार्ज (सुरक्षा, एफएस और पर्यावरण), अन्य वरिष्ठ अधिकारी, सभी कार्यात्मक ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधि और आई ओ ए के सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत जीएम इंचार्ज (सुरक्षा, एफएस और पर्यावरण) प्रणब कुमार पॉल  के स्वागत भाषण से हुई। अपने संबोधन में,  सुरजीत…
Read More
हिंडालको महान ने 202 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा को बताया सबसे बड़ा हथियार

हिंडालको महान ने 202 मेधावी छात्रों को किया सम्मानित, शिक्षा को बताया सबसे बड़ा हथियार

 सिंगरौली। बरगंवा स्थित CM RISE स्कूल में आज हिंडालको महान द्वारा महान शिक्षा ज्योति छात्रवृत्ति कार्यक्रम के तहत 202 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले इन छात्रों को ₹1,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई, ताकि वे और अधिक प्रेरित होकर अपने शैक्षिक लक्ष्य प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर हिंडालको महान के वित्त प्रमुख सुशांत नायक ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के विचारों से प्रेरणा लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा, "शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति को अंधकार से प्रकाश की ओर…
Read More
एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड स्वच्छ तकनीकों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध – अनीमेश जैन

एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड स्वच्छ तकनीकों को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध – अनीमेश जैन

एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड ने इलेक्ट्रिक वाहन तैनाती के साथ की हरित पहल रांची / एनटीपीसी लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी, एनटीपीसी माइनिंग लिमिटेड (एनएमएल) ने अपनी रांची स्थित कार्यालयों में परिवहन के लिए तीन इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को शामिल करके सतत और पर्यावरण-अनुकूल संचालन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह पहल एनएमएल की कार्बन उत्सर्जन को कम करने और कोयला खनन क्षेत्र में हरित गतिशीलता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दर्शाती है।नवनियुक्त ईवी बेड़े का औपचारिक उद्घाटन एनएमएल और आरईडी (कोयला खनन) के सीईओ  अनीमेश जैन ने किया। उन्होंने कोयला खनन मुख्यालय, रांची में आयोजित…
Read More
सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह समारोह का प्रारंभ

सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह समारोह का प्रारंभ

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) में 54वें राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के उपलक्ष्य में 4 मार्च 2025 को राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह समारोह का प्रारंभ। आर.एस.पी. के कार्यपालक निदेशक (एच.आर.), तरुण मिश्र ने ‘शिल्प कोणार्क’ स्मारक परिसर में सुरक्षा ध्वज फहराया। समारोह में कार्यपलाक निदेशक (परियेाजना),  एस.पाल.चौधरी, मुख्‍य महा प्रबंधक (गुणवत्ता) एवं कार्यकारी कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स),  आर.के.पात्र, मुख्‍य महा प्रबंधक प्रभारी (एम.एंड एच.एस.), डॉ. जे.के.आचार्य और कई अन्य मुख्य महा प्रबंधक, विभागाध्यक्ष, विभागीय सुरक्षा अधिकारी, केंद्रीय सुरक्षा समिति के सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष के सुरक्षा सप्ताह समारोह का विषय ‘सुरक्षा एवं स्वास्थ्य :…
Read More
स्टील से भी बढ़कर लेवलिंग : सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र में लैंगिक अंतर को पाटने वाली महिलाएं

स्टील से भी बढ़कर लेवलिंग : सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र में लैंगिक अंतर को पाटने वाली महिलाएं

राउरकेला। विभिन्न उद्योगों में महिलाएं बाधाओं को तोड़ रही हैं, ऐसी भूमिकाएं निभा रही हैं जिन्हें कभी उनकी पहुंच से बाहर माना जाता था, और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में अपनी क्षमता साबित कर रही हैं। निर्माण स्थलों से लेकर फैक्ट्री के फर्श तक, वे रूढ़ियों को चुनौती दे रही हैं और उन क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल कर रही हैं जिनमें अत्यधिक शारीरिक और मानसिक शक्ति की आवश्यकता होती है। लंबे समय से पुरुषों के वर्चस्व वाले स्टील उद्योग में भी कोई अपवाद नहीं है। यहां भी, महिलाएं उत्पादन, संचालन और नवाचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। गर्मी, भारी…
Read More