Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12648 Posts
छत्तीसगढ़ की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का असर: बीजापुर में 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

छत्तीसगढ़ की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का असर: बीजापुर में 19 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

*28 लाख के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 ने छोड़ा हिंसा का रास्ता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुरक्षाबलों को दी बधाई* रायपुर,/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने  बीजापुर जिले में 28 लाख रुपये के इनामी 9 नक्सलियों सहित कुल 19 नक्सलियों के सुरक्षाबलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर हिंसा का रास्ता छोड़ने पर सुरक्षा बलों को बधाई देते हुए कहा कि  छत्तीसगढ़ सरकार अपने सुरक्षाबलों के मनोबल को लगातार ऊंचा बनाए रखने और बस्तर को नक्सल मुक्त बनाने के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि यह आत्मसमर्पण छत्तीसगढ़ के शांतिपूर्ण और विकसित भविष्य की ओर एक बड़ा…
Read More
मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए 63,273 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए 63,273 करोड़ रूपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

*तखतपुर में खुलेगा उद्यानिकी महाविद्यालय: कृषि मंत्री ने की घोषणा* रायपुर, /छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम के विभागों के लिए कुल 63,273 करोड़ 82 लाख 11 हजार रूपए की अनुदान मांगें पारित की गई। इसमें अनुसूचित जाति उपयोजना अंतर्गत त्रिस्तरीय पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय सहायता के लिए 229 करोड़ 35 लाख 38 हजार रूपए, आदिम जाति कल्याण के लिए 155 करोड़ 28 लाख 40 हजार रूपए, अनुसूचित जनजाति उपयोजना के लिए 38,271 करोड़ 21 लाख 50 हजार रूपए, अनुसूचित जनजाति उपयोजना से संबंधित लोक निर्माण कार्य-सड़कें और पुल के लिए 1814 करोड़ 54…
Read More
 जाम से निजात को यातायात पुलिस बना रही मास्टर प्लान, सड़क को साफ रखना है बड़ी चुनौती 

 जाम से निजात को यातायात पुलिस बना रही मास्टर प्लान, सड़क को साफ रखना है बड़ी चुनौती 

डीडीयू नगर। जिले का एक मात्र नगर डीडीयू नगर ( मुग़लसराय ) लगातार जाम की समस्या से जूझ रहा है जिससे स्थानीय लोगों के साथ साथ यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जाम की इस समस्या से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने यातायात विभाग को जिम्मेदारी सौंप दी है। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने ड्रोन कैमरे की मदद से नगर के विभिन्न भीड़-भाड़ वाले इलाकों का वीडियोग्राफी किया। ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूप से रेलवे ब्रिज से लेकर सुभाष पार्क तक लगभग डेढ़ किलोमीटर लंबी सड़क पर ड्रोन के जरिए जाम वाले प्वाइंट की…
Read More
टिपर के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल 

टिपर के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल 

डाला(सोनभद्र) चौकी क्षेत्र अंतर्गत बारी स्थित वाराणसी -शक्तिनगर मार्ग पर रांग साइड से आ रही टिपर के धक्के से गिरकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु चोपन सीएचसी भेज दिया। घटना के संबंध में बताया गया कि सोमवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे बारी पहला मोड़ पर रोड पास कटींग के समीप उल्टी दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टीपर ने चोपन से डाला बाजार की ओर जा रहे बाइक सवार को धक्का मार दिया। घटना में सड़क पर गिरकर बाइक सवार 44 वर्षीय बिनोद कुमार…
Read More
देश की लगभग आधी आबादी ने “सनातन गर्व महाकुंभ पर्व” में लगाई आस्था की डुबकी – ए के शर्मा

देश की लगभग आधी आबादी ने “सनातन गर्व महाकुंभ पर्व” में लगाई आस्था की डुबकी – ए के शर्मा

नगर विकास मंत्री ए.के.शर्मा ने जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर,अधिकारियों संग किया समीक्षा बैठक, दिया आवश्यक दिशा निर्देश सीमांत जनपद भदोही में बनाए गए सभी होल्डिंग एरियाज में श्रद्धालुओं के लिए उत्तम व्यवस्था उपलब्ध कराने पर सभी नगरी निकायों के ईओ के कार्यों की प्रभारी मंत्री ने सराहना करते हुए, दिया प्रशस्ति पत्र भदोही । मंत्री नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय योजनाएं एवं गरीबी उन्मूलन, ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा, स्त्रोत उ0प्र0 व जनपद के प्रभारी मंत्री ए. के. शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक औराई दीनानाथ भास्कर, विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा, नगरीय…
Read More
राउरकेला इस्पात संयंत्र में एसपीएसबी अंतर-स्टील कबड्डी चैंपियनशिप-2024-25 शुरू हुई 

राउरकेला इस्पात संयंत्र में एसपीएसबी अंतर-स्टील कबड्डी चैंपियनशिप-2024-25 शुरू हुई 

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) की मेजबानी में स्टील प्लांट स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी) अंतर-स्टील कबड्डी चैंपियनशिप-2024-25 का आगाज 17 मार्च, 2025 को इस्पात बास्केटबॉल कॉम्प्लेक्स, सेक्टर-6 में हुआ। कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन),  तरुण मिश्र उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि के तौर पर  टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (नगर प्रशासन एवं सीएसआर), पी के स्वाईं, महाप्रबंधक प्रभारी (नगर सेवाएँ),  टी जी कानेकर और संयंत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।  अपने संबोधन में  मिश्र ने जोर देते हुए कहा कि यह टूर्नामेंट उभरते हुए एथलीटों के लिए एक बेहतरीन मंच के रूप में कार्य करता है,…
Read More
एनटीपीसी रिहंद में अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 का भव्य उद्घाटन

एनटीपीसी रिहंद में अंतर क्षेत्रीय बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025 का भव्य उद्घाटन

रिहंद: एनटीपीसी रिहंद में अंतर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के अंतर्गत उत्तरी क्षेत्र बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 17 से 22 मार्च 2025 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन सोमवार को मुख्य अतिथि, कार्यकारी निदेशक (रिहंद)अनिल श्रीवास्तव द्वारा पारंपरिक रूप से किया गया।इस टूर्नामेंट में उत्तरी क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं – टांडा, ऊंचाहार, दादरी, विंध्याचल, सिंगरौली, मेजा तथा रिहंद की टीमें प्रतिभागिता कर रही हैं। त्रिवेणी क्लब में आयोजित इस प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव ने सभी टीमों के कप्तानों एवं खिलाड़ियों का सम्मान किया और उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में…
Read More
सेल,राउरकेला इस्पात संयंत्र में सुरक्षा पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित 

सेल,राउरकेला इस्पात संयंत्र में सुरक्षा पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित 

राउरकेला।सेल,राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) के परियोजना विभाग द्वारा चल रहे राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2025 के उपलक्ष्य में 10 मार्च 2025 को केंद्रीय सुरक्षा प्रशिक्षण कक्ष में सुरक्षा पुरस्कार एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएँ),सुदीप पाल चौधरी इस समारोह के मुख्य अतिथि थे। मुख्य महा प्रबंधक (सुरक्षा एवं अग्निशमन सेवाएँ),आशा एस. कार्था, मुख्य महा प्रबंधक (परियोजनाएँ),पिनाकी चौधरी और महा प्रबंधक (सुरक्षा इंजीनियरिंग),अबकास बेहेरा, मुख्य अतिथि थे। अपने संबोधन में, गण्यमान्यों ने परियोजना क्षेत्रों में सुरक्षा के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया और जमीनी स्तर पर एक मजबूत सुरक्षा संस्कृति को अपनाने के महत्व पर बल दिया। उन्होंने…
Read More
सीएमपीडीआई एवं भारत सेवाश्रम संघ (बीएसएस)के बीच समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर

सीएमपीडीआई एवं भारत सेवाश्रम संघ (बीएसएस)के बीच समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर

रांची ।  सीएमपीडीआई (मुख्यालय), रांची द्वारा निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत ‘‘रांची जिले के बुंडू और तमाड़ प्रखंड के ग्रामीणों की गंभीर स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं’’ को पूरा करने के लिए ‘‘भारत सेवाश्रम संघ (बीएसएस)’’, रांची को एक एम्बुलेंस उपलब्ध कराने हेतु समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया गया। सीएमपीडीआई ने इस परियोजना के लिए 15.08 लाख रूपये की निधि स्वीकृत किया है। सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर)  आर0के0 महापात्रा और भारत सेवाश्रम संघ (बीएसएस) के सचिव स्वामी भूतेशानंद के बीच समझौता ज्ञापन (एमओए) का आदान-प्रदान किया गया।  इस मोबाइल मेडिकल यूनिट (एम्बुलेंस) के जुड़ने से इन दूरदराज के क्षेत्रों…
Read More
सेल,राउरकेला इस्पात संयंत्र में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन शुरू

सेल,राउरकेला इस्पात संयंत्र में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन शुरू

राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में 16 मार्च 2025 को स्वच्छता पखवाड़ा 2025 का आयोजन शुरू हुआ। 31 मार्च को समाप्त होने वाले पखवाड़े के उपलक्ष्य में संयंत्र और इस्पात नगरी  में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। 17 मार्च, 2025 को समाधान सम्मलेन कक्ष में आयोजित स्वच्छता शपथ ग्रहण समारोह का नेतृत्व कार्यपालाक निदेशक (मानव संसाधन),तरुण मिश्र ने किया। मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन),श्रीमंत पंडा, मनाव संसाधन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वच्छता शपथ ली।  इससे पहले नगर सेवा विभाग में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (नगर प्रशासन एवं सीएसआर),…
Read More