सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से जिलाधिकारी ने की विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

Spread the love

निर्धारित समय सीमा के अन्दर शत-प्रतिशत निर्माण कार्य कराये जाये पूर्ण  – जिलाधिकारी

अधूरे प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास का निर्माण कार्य तीव्र गति से कराया जाये पूर्ण – जिलाधिकारी

सोनभद्र। जिलाधिकारी  चर्चित गौड़ ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में नवीन व्यवस्था अन्तर्गत सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से विकास कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिन विभागों को शासन द्वारा जो भी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, वह उसका शत-प्रतिशत निर्धारित समय अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करें, इस दौरान पी0एम0 सूर्य घर योजना की
समीक्षा की समीक्षा के दौरान उन्होने कहा कि पी0एम0 सूर्य घर योजना के अन्तर्गत बैंक के माध्यम से सब्सिडी आदि की सुविधा बैंक के माध्यम से सुनिश्चित करायी जाये उन्होने एल0डी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि पी0एम0 सूर्य घर योजना को अन्तर्गत जो भी लक्ष्य निर्धारित किये गये है उसका सत प्रतिशत निस्तारण बैंको के माध्यम से सुनिश्चित किया जाये। इसी प्रकार उन्होने प्रधानमंत्री आवास मुख्यमंत्री आवास के निर्माण कार्य के प्रगति की समीक्षा की समीक्षा के दौरान उन्होने परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 को निर्देशित करते हुए कहा कि जो आवास अभी तक अपूर्ण की स्थिति में है उसे शीघ्र पूर्ण किये जाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाये इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, इसी प्रकार से उन्होने जनपद में सैम-मैम बच्चों के चिन्हिकरण व उनके स्वास्थ्य परीक्षण का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किये जाने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिये।

इसी प्रकार से उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी लोन योजना के भी प्रगति की समीक्षा की और उपायुक्त उद्योग एवं एल0डी0एम0 को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों के पत्रावलियों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाये, इस दौरान उन्होंने आई0जी0आर0एस0 पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की, समीक्षा के दौरान उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि आई0जी0आर0एस0 पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण ससमय व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित कराया जाये, उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों द्वारा शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता पूर्ण तरीके से नहीं किया जा रहा है और असंतुष्ट फिडबैक प्राप्त हो रहा है, ऐसे अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए करते हुए कहा कि विकास कार्यों, लाभार्थीपरक व जन कल्याणकारी योजनाओं जैसे कार्याें के प्रगति में तेजी लायी जाये, अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए विभागीय कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को पत्राचार करना सुनिश्चित किया जायेगा।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विकास अधिकारी  हेमन्त कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी  संतपाल वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  मुकुल आनन्द पाण्डेय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी  सुधांशु शेखर शर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक  जय राम सिंह, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी  विनय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0ए0 एस0के0 राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी  ज्ञानेन्द्र सिंह भदौरिया सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *