18
Mar
फरीदाबाद। एनएचपीसी ने संगठनात्मक विकास पहल के एक भाग के रूप में 'ज्ञानांकन - द बिजनेस क्विज' का सफलतापूर्वक आयोजन किया, जिसका उद्देश्य कार्मिकों को नवीनतम व्यावसायिक शब्दावली, समसामयिक मामलों और वैश्विक स्तर पर हो रही अन्य प्रगति के प्रति सचेत रहने के लिए प्रोत्साहित करना और साथ ही कार्मिकों की नवोन्वेषी क्षमता और रचनात्मकता को जागृत करना है। 'ज्ञानांकन' - बिजनेस क्विज़ के पहले संस्करण को एनएचपीसी के सभी विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों, पावर स्टेशनों, परियोजनाओं और यूनिटों के कार्मिकों से अत्यधिक उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली। क्विज़ के प्रारंभिक चरण में देश भर में एनएचपीसी के विभिन्न कार्य स्थलों से भागीदारी…
