महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर दी जान

Spread the love

 चोपन।जुगैल थाना क्षेत्र के ग्राम मदाईन में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान रंजना पांडे (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो दिनेश पांडे की पत्नी बताई जा रही है।

घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करने के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई, वहीं मृतका के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *