Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12621 Posts
सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र में स्वच्छता प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत 

सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र में स्वच्छता प्रतियोगिताओं के विजेता पुरस्कृत 

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) द्वारा आयोजित स्वच्छता पखवाड़ा की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को 20 मार्च, 2025 को कार्यपालक निदेशक (वर्क्‍स) सम्‍मेलन कक्ष में आयोजित एक समारोह में पुरस्‍कृत किया गया। कार्यपालक निदेशक (वर्क्स),  बिस्वरंजन पलाई ने संयंत्र के कई मुख्य महा प्रबंधकों, विभागाध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पुरस्कार प्रदान किए। निबंध लेखन, चित्रकला और ‘वेस्ट टू वेल्थ’ सृज्नात्मक हस्तकला प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार जीतने वाले कुल 12 कर्मचारियों को नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र से पुरस्‍कृत किया गया।  पलाई ने विजेताओं को बधाई दी और स्वच्छता के बारे में जागरूकता…
Read More
सीएमपीडीआई के रबीन्द्र भवन में तीन-दिवसीय उमंग मेला-सह-प्रदर्शनी का शुभारंभ

सीएमपीडीआई के रबीन्द्र भवन में तीन-दिवसीय उमंग मेला-सह-प्रदर्शनी का शुभारंभ

रांची। फोरम ऑफ वोमेन इन पब्लिक सेक्टर (विप्स), सीएमपीडीआई शाखा एवं कस्तूरी महिला सभा, कांके रोड, रांची के तत्वावधान में संस्थान के रबीन्द्र भवन में 21 से 23 मार्च, 2025 तक तीन-दिवसीय उमंग: मेला-सह-प्रदर्शनी का उद्घाटन संस्थान के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रूपाली गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्री कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि मेले का उद्देश्य ग्रामीण एवं आसपास के महिलाओं को सशक्त बनाना तथा छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने और बिक्री के लिए एक मंच प्रदान करना है और साथ ही मिट्टी, जूट, बांस एवं लकड़ी…
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल मानव संसाधन विभाग के अभिनव पहल के तहत संविदा कर्मचारियों हेतु स्पोर्ट्स खेल का आयोजन

एनटीपीसी विंध्याचल मानव संसाधन विभाग के अभिनव पहल के तहत संविदा कर्मचारियों हेतु स्पोर्ट्स खेल का आयोजन

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा अपनी प्रगतिशील मानव संसाधन पहल के तहत विंध्याचल में स्थित अंबेडकर स्टेडियम में संविदा कर्मचारियों के लिए एक भव्य खेल आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य फिटनेस, टीम भावना और समावेशिता को बढ़ावा देना था। इसमें पुरुष और महिला संविदा कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिनमें 400 मीटर दौड़ और रस्सा खींच जैसी प्रतियोगिताएं शामिल थीं। कार्यक्रम का उद्घाटन ई. सत्य फणि कुमार, कार्यकारी निदेशक (विंध्याचल) ने किया। इस दौरान डॉ. बी.सी. चतुर्वेदी, मुख्य महाप्रबंधक (चिकित्सा),  संजीब कुमार साहा, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण), …
Read More
एनटीपीसी विंध्याचल ने ग्रामीण खेलों के विकास के लिए ग्रामीण एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया

एनटीपीसी विंध्याचल ने ग्रामीण खेलों के विकास के लिए ग्रामीण एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया

सोनभद्र, सिंगरौली।  एनटीपीसी विंध्याचल ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी (CSR) पहल के तहत एक ग्रामीण खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य युवा छात्रों में खेल भावना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना था। इस आयोजन में 11 सरकारी स्कूलों के 368 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें गहिलगढ़, हर्रई, शाहपुर, तेलगवां, जैतपुर और बनौली जैसे प्रमुख क्षेत्र शामिल थे। इस मीट में जूनियर (कक्षा 3-5) और सीनियर (कक्षा 6-8) श्रेणियों में विभिन्न एथलेटिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिससे क्षेत्र के युवा खेल प्रतिभाओं को निखारने का एक बेहतरीन अवसर मिला।इस प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर…
Read More
कोयला मंत्रालय की पहली डीबीटी सीएसआर योजना बनी ‘एसईसीएल के सुश्रुत’

कोयला मंत्रालय की पहली डीबीटी सीएसआर योजना बनी ‘एसईसीएल के सुश्रुत’

विलासपुर। एसईसीएल ने अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहल ‘एसईसीएल के सुश्रुत’ के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह योजना भारत सरकार के डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) पोर्टल पर सूचीबद्ध होने वाली कोयला मंत्रालय के तहत किसी भी कोयला पीएसयू की पहली और एकमात्र सीएसआर योजना बन गई है। डीबीटी पहल को भारत सरकार द्वारा लाभ और सब्सिडी के वितरण को सुधारने के उद्देश्य से शुरू किया गया है, ताकि लाभार्थियों के बैंक खातों में सीधे फंड ट्रांसफर किए जा सकें जिससे संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। वर्तमान में, डीबीटी पोर्टल में 55 मंत्रालयों की…
Read More
मछली पालन की तकनीक सीखने छत्तीसगढ़ आए ओडिशा और उत्तरप्रदेश से मत्स्य पालक दल

मछली पालन की तकनीक सीखने छत्तीसगढ़ आए ओडिशा और उत्तरप्रदेश से मत्स्य पालक दल

मत्स्य पालन के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता प्रभाव*  रायपुर,/ छत्तीसगढ़ में मत्स्य पालन के क्षेत्र में हो रहे नवाचार और प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के चलते छत्तीसगढ़ का राष्ट्रीय स्तर पर प्रभाव बढ़ा है। राज्य को एक नई पहचान मिली है। यही वजह है कि मछली पालन की अत्याधुनिक तकनीक और गतिविधियों को देखने और सीखने के लिए अन्य राज्यों के मत्स्य पालक छत्तीसगढ़ के अध्ययन भ्रमण पर आने लगे है। अभी 18 मार्च से ओडिशा और उत्तर प्रदेश के मत्स्य पालकों के दल छत्तीसगढ़ के दौरे पर आया हुआ है। मत्स्य पालकों…
Read More
सपा नगर अध्यक्ष के द्वारा किया गया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन 

सपा नगर अध्यक्ष के द्वारा किया गया रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन 

अहरौरा,  मिर्जापुर । समाजवादी पार्टी  नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद  द्वारा सपा के कैम्प कार्यालय सत्यानगंज में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार पार्टी में शामिल  प्रभारी रवि प्रकाश त्रिपाठी जिला उपाध्यक्ष व सुरेश सिंह पटेल जिला उपाध्यक्ष नगर कमेटी के सदस्य,बूथ अध्यक्ष , व अन्य पदाधिकारीयों के साथ बैठक कर  संगठन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर चर्चा किया । समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मुमताज अहमद ने रोजेदारों को रोजा इफ्तार कराया। रोजा इफ्तार में सैकड़ो की संख्या में रोजेदार शमिल हुए। वही समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने इस दौरान  रोजेदारों की आवभगत किया। इस अवसर पर…
Read More
384 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद दो लोग गिरफ्तार 

384 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद दो लोग गिरफ्तार 

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय पुलिस,एसओजी ,सर्विलांस व आबकारी की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को 384 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो अंतर्राज्यीय शराब तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया वही अवैध शराब तस्करी में प्रयुक्त चोरी का बरामद वाहन अर्टिगा को सीज कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने बताया की एसओजी/सर्विलांस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा शुक्रवार  को मुखबिर की सूचना वाराणसी शक्ति नगर रोड पर बेलखरा ग्राम में स्थित ओम साई कृपा रेस्टूरेन्ट के पास सघन चेकिंग कर अर्टिका कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो कार से 384 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब…
Read More
मुख्य सचिव ने सोनभद्र में लौह अयस्क के 2 व लाइमस्टोन के 1 कुल 3 ब्लाक की नोटिस इनवाइटिंग टेंडर को किया लांच

मुख्य सचिव ने सोनभद्र में लौह अयस्क के 2 व लाइमस्टोन के 1 कुल 3 ब्लाक की नोटिस इनवाइटिंग टेंडर को किया लांच

मुख्य सचिव ने 'प्रदेश में नीलामी योग्य प्रमुख खनिज ब्लाक एवं अन्वेषण संभावनाओं' विषयक कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि किया प्रतिभागलखनऊः मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की 'प्रदेश में नीलामी योग्य प्रमुख खनिज ब्लाक एवं अन्वेषण संभावनाओं' विषयक कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्य सचिव ने जनपद सोनभद्र में लौह अयस्क के 02 ब्लाक एवं लाइमस्टोन के 01 ब्लाक कुल 03 ब्लाक की नोटिस इनवाइटिंग टेंडर (एनआईटी) को लांच किया।अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि देश की आर्थिक व्यवस्था में खनिज क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रदेश में…
Read More
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नायल की 22वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में नायल की 22वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न

लखनऊः मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) की 22वीं बोर्ड बैठक आज लोक भवन में सम्पन्न हुई।नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड की इस बोर्ड बैठक में नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट ज़ेवर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ0 अरुण वीर सिंह ने बोर्ड के समक्ष एजेंडा प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुतीकरण में मुख्य कार्यपालक अधिकारी द्वारा नवनियुक्त आलोक कुमार प्रमुख सचिव औद्योगिक विकास व ईशान प्रताप सिंह निदेशक नागरिक उड्डयन विभाग को नायल के निदेशक के रूप में बोर्ड में शामिल करने का प्रस्ताव रखा गया, जिसे बोर्ड द्वारा मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में सीईओ ग्रेटर नोएडा एनजी…
Read More