Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12621 Posts
राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा मानिटरिंग एवं इवैल्यूएशन पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन

राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा मानिटरिंग एवं इवैल्यूएशन पर दो दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन

प्रशिक्षण से अधिकारियों को नीति निर्माण और योजना क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में मिलेगा मदद  रायपुर, / राज्य नीति आयोग, छत्तीसगढ़ द्वारा नीति आयोग, भारत सरकार के विकास निगरानी और मूल्यांकन कार्यालय के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय निगरानी एवं मूल्यांकन कार्यशाला का आज सफलतापूर्वक समापन हुआ। अटल नगर, नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग के सभाकक्ष में 20 और 21 मार्च को आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य सरकारी योजनाओं की निगरानी और मूल्यांकन प्रणाली को सुदृढ़ करना, नीति-निर्माण को डेटा आधारित बनाना और योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ाना था। सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रभावशीलता सुनिश्चित करने के…
Read More
परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के लिए गणित,विज्ञान की प्रदर्शनी 

परिषदीय विद्यालयों के छात्रों के लिए गणित,विज्ञान की प्रदर्शनी 

सकलडीहा । जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान सकलडीहा द्वारा आयोजित परिषदीय विद्यालयों के छात्रों हेतु विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी का आयोजन 21 मार्च शुक्रवार को किया गया । जिसमें गणित में कंपोजिट विद्यालय रैपुरा के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया । विज्ञान एवं गणित प्रदर्शनी में जनपद के नौ विकास खंडों सकलडीहा चहनिया धानापुर चंदौली नियमताबाद बरहनी शहाबगंज चकिया नौगढ़ से कुल चार -चार विद्यालयों के तीन-तीन छात्रों को अपने मॉडल के साथ प्रतिभाग करना था । जिसमें सभी विद्यालयों के प्रतिभागी बच्चों ने एक से बढ़कर एक माडल प्रस्तुत कर इसका प्रस्तुतिकरण किया निर्णायकों ने पूरे जनपद में कंपोजिट…
Read More
बीसीसीएल प्रायोजित शत-प्रतिशत छात्रों को सफल ट्रेनिंग के पश्चात मिले नौकरी के प्रस्ताव

बीसीसीएल प्रायोजित शत-प्रतिशत छात्रों को सफल ट्रेनिंग के पश्चात मिले नौकरी के प्रस्ताव

सिपेट द्वारा प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन धनबाद। केंद्रीय पेट्रोकेमिकल अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) के तत्वावधान में भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) धनबाद द्वारा प्रायोजित निःशुल्क 6 माह के कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर आज कौशल एवं तकनीकी सहायता केंद्र (सीएसटीएस) रांची में प्रमाण-पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान से मशीन ऑपरेटर - प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग (MO-PP) और मशीन ऑपरेटर - इंजेक्शन मोल्डिंग (MO-IM) ट्रेड में सफलतापूर्वक ट्रेनिंग पूरी करने वाले 80 छात्रों को प्रमाण-पत्र वितरित किया गया|  ज्ञातव्य हो कि बीसीसीएल द्वारा अपने सीएसआर परियोजना के अंतर्गत संचालित इस गतिविधि सह ट्रेनिंग प्रोग्राम…
Read More
अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं हेतु शीतल पेयजल, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – योगी आदित्यनाथ

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं हेतु शीतल पेयजल, साफ-सफाई आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए – योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री ने जनपद अयोध्या में अयोध्या मण्डल के विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था तथा श्रीरामनवमी मेले/श्रीराम जन्मोत्सव की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक की आगामी 30 मार्च से प्रारम्भ हो रही नवरात्रि के दृष्टिगत सभी प्रमुख देवी मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई तथा वहां आवश्यक जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए : मुख्यमंत्री प्रदेश सरकार के 08 वर्ष व केन्द्र सरकार के लगभग 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आगामी 25, 26 व 27 मार्च, 2025 को सभी जनपदों में समारोह आयोजित कर शासन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी दी जाए, पात्र व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन कराया…
Read More
हाथियों के प्रति नकारात्मक धारणा बदलने की जरूरत

हाथियों के प्रति नकारात्मक धारणा बदलने की जरूरत

रायपुर, / छत्तीसगढ़ वन विभाग ने हाथियों के प्रति समाज में व्याप्त नकारात्मक धारणा को लेकर चिंता व्यक्त की है। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक प्रेम कुमार ने कहा कि समाचार पत्रों और अन्य मीडिया माध्यमों में ‘आतंकी, उत्पाती, हत्यारा, हिंसक, पागल, बिगड़ैल, जिद्दी‘ जैसे नकारात्मक शब्दों का उपयोग किया जाता है, जिससे समाज में हाथियों के प्रति भय और नकारात्मकता बढ़ती है। यह प्रवृत्ति मानव-हाथी सह-अस्तित्व के प्रयासों को प्रभावित करती है। उन्होंने कहा है कि भारत में हाथी सिर्फ एक वन्यजीव नहीं, बल्कि संस्कृति, धार्मिक मान्यताओं और परंपराओं का अभिन्न हिस्सा है। प्राचीन काल से भगवान गणेश का…
Read More
बृजेश गुप्ता बने शहर कांग्रेस अध्यक्ष,समर्थकों ने दी बधाई 

बृजेश गुप्ता बने शहर कांग्रेस अध्यक्ष,समर्थकों ने दी बधाई 

पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के संस्तुति पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बृजेश कुमार गुप्ता को प०दीनदयाल उ०नगर (मुगलसराय)का शहर अध्यक्ष मनोनीत किया है। बृजेश गुप्ता अपने छात्र जीवन से ही कांग्रेस के सक्रिय सदस्य रहे हैं, ये कई बार प०दीनदयाल उ०नगर के नगर पालिका परिषद में वेस्टर्न बाजार वार्ड के सभासद रह चुके हैं इन्होंने कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर रहकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।        बृजेश गुप्ता के शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने उनके आवास  पहुंचकर माला पहना कर अपनी शुभकामनाएं दी।…
Read More
जिलाधिकारी ने निपुण विद्यालयों को सम्मानित कर,पीएम श्री विद्यालयों की मासिक पत्रिका का किया विमोचन

जिलाधिकारी ने निपुण विद्यालयों को सम्मानित कर,पीएम श्री विद्यालयों की मासिक पत्रिका का किया विमोचन

भदोही  / कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी विशाल सिंह की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी डॉ शिवाकांत द्विवेदी के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र नारायण सिंह द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग में चल रहे कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया और पिछले माह किए गए कार्यों का विवरण जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि जनपद में कुल 644 विद्यालयों का थर्ड पार्टी आकलन किया गया था जिसमे से 511 विद्यालय निपुण घोषित किये गए। जिलाधिकारी द्वारा 79.34% स्कूलों के निपुण होने पर…
Read More
सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित अखिल ओडिशा शतरंज चैंपियनशिप-2025 प्रारंभ

सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र द्वारा आयोजित अखिल ओडिशा शतरंज चैंपियनशिप-2025 प्रारंभ

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संतंत्र (रा.इ.सं.) की क्रीडा इकाई द्वारा सर्व ओडिशा शतरंज एसोसिएशन (ए.ओ.सी.ए.) के तत्वावधान में आयोजित ओडिशा स्टेट ओपन और जूनियर अंडर 13 शतरंज चैंपियनशिप-2025 का उद्घाटन 21 मार्च, 2025 को बीजू पटनायक हॉकी स्टेडियम में किया गया। आर.एस.पी. के कार्यपालक निदेशक (वित्‍त एवं लेखा), ए.के.बेहुरिया उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे। मुख्‍य महा प्रबंधक (नगर इंजीनियरिंग एवं उद्यानकृषि),  बी.के.जोजो सम्मानित अतिथि थे। मंच पर महा प्रबंधक प्रभारी (नगर सेवा एवं क्रीडा),  टी.जी.कनेकर और पूर्व अध्‍यक्ष, ए.ओ.सी.ए जी सी महापात्र  भी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि और अन्य गण्यमान्यों ने औपचारिक दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद श्री बेहुरिया ने…
Read More
एनटीपीसी कवास ने सीएसआर पहलों को प्रभावी बनाने के लिए आयोजित किया हितधारक संवाद बैठक 

एनटीपीसी कवास ने सीएसआर पहलों को प्रभावी बनाने के लिए आयोजित किया हितधारक संवाद बैठक 

सूरत कवास, । शुक्रवार को एनटीपीसी कवास ने 21 मार्च 2025 को नैगम सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के हितधारकों के साथ बैठक का आयोजन किया। परियोजना प्रमुख (कवास)  सुरेश जॉन डेविड की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आसपास के गांवों के सरपंचों और शिक्षकों ने भाग लिया और चल रही सीएसआर योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान सभी हितधारकों ने अपने मूल्यवान सुझाव दिए, जिससे एनटीपीसी कवास की समावेशी और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को और अधिक मजबूती दी जा सके। हितधारकों ने एनटीपीसी कवास की सामुदायिक आवश्यकताओं को पूरा करने की सक्रिय दृष्टिकोण की सराहना की और समय…
Read More
टीएचडीसी ने उत्तराखंड में ज़रूरतमंद लोगों के लिए मुहैया कराई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा 

टीएचडीसी ने उत्तराखंड में ज़रूरतमंद लोगों के लिए मुहैया कराई अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा 

ऋषिकेश,।: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड विद्युत क्षेत्र का एक अग्रणी उपक्रम, राष्ट्र को 24x7 किफायती, विश्वसनीय और सतत विद्युत उपलब्ध कराने के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को कायम रखते हुए, विशेष रूप से उत्तराखंड के दूरदराज और पहाड़ी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा की पहुंच को बढ़ाने के लिए भी प्रयासरत है |  टीएचडीसीआईएल के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक,  आर. के. विश्नोई ने अवगत कराया कि कंपनी ने विवेकानंद नेत्रालय, देहरादून में अत्याधुनिक सर्जिकल माइक्रोस्कोप ज़ीस एक्सटैरो 300 (ZEISS EXTARO 300) प्रणाली की स्थापना की सुविधा प्रदान की है। यह सर्जिकल माइक्रोस्कोप चिकित्सा गुणवत्ता को महत्वपूर्ण रूप से…
Read More