Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12591 Posts
एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर मंत्री ने किया रवाना

एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर मंत्री ने किया रवाना

 स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के उद्देश्य से 108 नम्बर की कुल 21 एम्बुलेंस रिप्लेश के रूप में अब तक जनपद को हुईं प्राप्तसोनभद्र। प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड़ ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में 108 डायल की 15 एम्बुलेंस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किये, इस दौरान मंत्री ने एक एडवांस लाइव सपोर्ट सिस्टम एम्बुलेंस को भी हरी झण्डी दिखाकर रवाना किये, इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारीगण उपस्थित रहें। इस दौरान मंत्री ने…
Read More
जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

सोनभद्र। मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी की अध्यक्षता में सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला वृक्षारोपण समिति, पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक की गयी, बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण हेतु जिन विभागों को जो भी लक्ष्य दिये गये हैं, वह उसके अनुरूप गढ्ढा खुदाई का कार्य ससमय कर लें और वर्ष-2023-24 में किये गये वृक्षारोपण के माहवार जीवितता प्रतिशत रिपोर्ट उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित करें, हरीतिमा ऐप पर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत जीओ टैगिंग कराना सुनिश्चित करें, समस्त राजकीय, निजी स्वास्थ्य केन्द्रों, अस्पतालों तथा पशु चिकित्सालयों…
Read More
एनटीपीसी सिंगरौली के बाल भवन वार्षिक उत्सव में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बिखेरे रंग

एनटीपीसी सिंगरौली के बाल भवन वार्षिक उत्सव में बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियों से बिखेरे रंग

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली के वनिता समाज द्वारा संचालित बाल भवन का वार्षिक उत्सव दिनांक 20 अप्रैल 2025 की शाम स्थानीय मनोरंजन केंद्र ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी सिंगरौली के परियोजना प्रमुख  राजीव अकोटकर द्वारा दीप प्रज्वलन एवं एनटीपीसी गीत के साथ किया गया। बाल भवन प्रभारी श्रीमती वंदना यादव ने अपने स्वागत संबोधन में बाल भवन की उपलब्धियों की जानकारी दी तथा अभिभावकों के सहयोग हेतु आभार प्रकट किया। उन्होंने बताया कि बाल भवन द्वारा हजारों बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक शिक्षा दी गई है और वर्तमान में 70 बच्चे यहाँ शिक्षा ग्रहण कर…
Read More
पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों का उपयोग कर हम समुदायों के लिए एक हरित भविष्य का निर्माण कर रहे हैं – राजेश कुमार

पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों का उपयोग कर हम समुदायों के लिए एक हरित भविष्य का निर्माण कर रहे हैं – राजेश कुमार

बालको ने विश्व पृथ्वी दिवस पर अपशिष्ट प्रबंधन के लिए उपलब्ध कराएं इलेक्ट्रिक वाहन बालकोनगर, । वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर अपनी टाउनशिप में अपशिष्ट प्रबंधन हेतु छह इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को शामिल किया है। प्रत्येक वाहन 1,000 किलोग्राम भार क्षमता के साथ अपशिष्ट पृथक्करण की सुविधा प्रदान करता है, जिससे अपशिष्ट का सुव्यवस्थित और कुशल निपटान संभव हो सका है। सस्टेनेबल औद्योगिक विकास को बढ़ावा देते हुए बालको ने अपने प्रचालन में इलेक्ट्रिक फोर्कलिफ्ट भी तैनात किए हैं। इनका उपयोग न केवल कार्यकुशलता बढ़ाने में सहायक है, बल्कि…
Read More
सीएमपीडीआई ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड  के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

सीएमपीडीआई ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड  के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

रांची । सीएमपीडीआई ने विविध सौर ऊर्जा परियोजनाओं के कार्यान्वयन को आगे बढ़ाने के लिए ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया जिसमें ग्राउंड-माउंटेड, रूफटॉप और फ्लोटिंग परियोजनाएं शामिल हैं। सीएमपीडीआईएल के निदेशक तकनीकी (सीआरडी)  एस नागाचारी की उपस्थिति में  सुदर्शन प्रसाद, महाप्रबंधक (ईएंडएम)/विभागाध्यक्ष, सीएमपीडीआईएल और  सर्वेश कुमार, महाप्रबंधक (ईएंडएम)/विभागाध्यक्ष, ईसीएल द्वारा एमओए पर हस्ताक्षर किया गया । यह सहयोग ईसीएल में सौर ऊर्जा पहलों में तेजी लाएगा जो नेट जीरो टारगेट और कार्बन तटस्थता में योगदान देगा।  इस एमओए के अनुसार, सीएमपीडीआईएल परियोजना प्रबंधन सलाहकार (पीएमसी) के रूप में कार्य करेगा, जो आरंभ…
Read More
एनटीपीसी बाढ़ में मनाया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह

एनटीपीसी बाढ़ में मनाया गया अग्निशमन सेवा सप्ताह

पटना। एनटीपीसी बाढ़ में 14 अप्रैल से लेकर 21 अप्रैल 2025 तक सीआईएसएफ द्वारा अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया गया। इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें अग्नि से बचाव के प्रभावी तरीकों को बताया गया।

सीआईएसएफ द्वारा एनटीपीसी बाढ़ परियोजना के विभिन्न स्थानों पर, धीवर हाईस्कूल, नोट्रे डेम अकादमी, एनटीपीसी अस्पताल, सहरी कॉम्प्लेक्स और मंदाकिनी क्लब में आग्नि से बचाव और सुरक्षा संबंधी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके अलावा अग्निशमन से संबधित कई प्रतियोगिताएं भी कराई गई।

अग्निशमन सेवा सप्ताह का समापन फायर स्टेशन परिसर में किया गया, जिसमें प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरण गया। समापन सत्र में मुख्य…
Read More
एनटीपीसी सिम्हाद्रि में “राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह” का भव्य समापन

एनटीपीसी सिम्हाद्रि में “राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह” का भव्य समापन

विशाखापट्टनम। एनटीपीसी सिम्हाद्रि में 14 से 21 अप्रैल 2025 तक सीआईएसएफ द्वारा आयोजित "राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह" का समापन 21 अप्रैल को भव्य समारोह के साथ किया गया। समापन कार्यक्रम सीआईएसएफ फायर स्टेशन पर "अग्निशमन और निकासी" पर आयोजित फायर डेमो के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर एनटीपीसी सिम्हाद्रि के कार्यकारी निदेशक श्री समीर शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उनके साथ दीपिका लेडीज़ क्लब की अध्यक्ष श्रीमती नीता शर्मा, वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी और श्रमिक भी उपस्थित रहे। श्री शर्मा ने एनटीपीसी सिम्हाद्रि में सुरक्षा और अग्नि सुरक्षा के क्षेत्र में सीआईएसएफ की भूमिका की सराहना की…
Read More
फैटी लीवर को रोका जा सकता है तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है – जेपी नड्डा

फैटी लीवर को रोका जा सकता है तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाकर इसे काफी हद तक ठीक किया जा सकता है – जेपी नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल की उपस्थिति में ‘लिवर स्वास्थ्य शपथ कार्यक्रम’ का नेतृत्व किया नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने विश्व लिवर दिवस 2025 के उपलक्ष्य में आज निर्माण भवन में मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में "लिवर स्वास्थ्य शपथ कार्यक्रम" का नेतृत्व किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती अनुप्रिया पटेल, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव सुश्री पुण्य सलिला श्रीवास्तव, स्वास्थ्य सेवाओं के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) अतुल गोयल, लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान के निदेशक प्रो. (डॉ.) एसके सरीन, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक…
Read More
डॉ. मांगी लाल जाट ने सचिव, डेयर एवं महानिदेशक, भाकृअनुप का कार्यभार संभाला

डॉ. मांगी लाल जाट ने सचिव, डेयर एवं महानिदेशक, भाकृअनुप का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली। भारत के कृषि अनुसंधान एवं नवाचार दृष्टिकोण को नई उंचाई तक ले जाने हेतु डॉ. मांगी लाल जाट, प्रतिष्ठित कृषि विज्ञानी, ने आज कृषि अनुसंधान एवं शिक्षा विभाग (डेयर) के सचिव तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (भाकृअनुप) के महानिदेशक (डीजी) का पदभार ग्रहण किया है। संघ कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने 17 अप्रैल को जारी अपनी अधिसूचना में डॉ. जाट को तीन साल की अवधि के लिए डेयर का सचिव एवं भाकृअनुप का महानिदेशक नियुक्त किया है। इससे पहले वे हैदराबाद स्थित इंटरनेशनल क्रॉप्स रिसर्च इंस्टीट्यूट फॉर द सेमी-एरिड ट्रॉपिक्स (आईसीआरआईएसएटी) में उप-महानिदेशक (अनुसंधान) तथा वैश्विक अनुसंधान कार्यक्रम…
Read More
टंडवा को निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति की दिशा में एक बड़ा कदम

टंडवा को निर्बाध और विश्वसनीय बिजली आपूर्ति की दिशा में एक बड़ा कदम

चतरा। टंडवा क्षेत्र को विश्वसनीय और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए, पाकरी बरवाडीह उपकेन्द्र से टंडवा/बुकरू उपकेन्द्र तक एक नई समर्पित 33 केवी ट्रांसमिशन लाइन का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के तहत टंडवा/बुकरू उपकेन्द्र में स्थापित दो 5 एमवीए ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता को भी बढ़ाकर 10 एमवीए प्रति ट्रांसफॉर्मर किया जाएगा। इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत ₹13 करोड़ है, जिसे एनटीपीसी द्वारा अपने सामुदायिक विकास (Community Development) उपक्रम के अंतर्गत वहन किया जाएगा। इस कार्य को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) द्वारा डिपॉजिट बेसिस पर निष्पादित किया जाएगा और…
Read More