Gaon Giraw

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप - Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
12591 Posts
जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में लापरवाही बरतने पर होगी सख्त  कार्रवाई – जिलाधिकारी

जनहित से जुड़ी परियोजनाओं में लापरवाही बरतने पर होगी सख्त कार्रवाई – जिलाधिकारी

जनपद में निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न* *जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को कार्य की गति तेज करने के दिए निर्देश* चंदौली। जनपद में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में जिले में चल रही  परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई, जिसमें कार्यदायी संस्थाओं की गति बढ़ाने के विशेष निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि सभी कार्यदायी संस्थाएं एवं  संबंधित एजेंसियां — अपने-अपने कार्यों की गति में तीव्रता लाएं।…
Read More
जिलाधिकारी ने पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण व जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न

जिलाधिकारी ने पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण व जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न

चंदौली/जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति, वृक्षारोपण तथा जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में बताया गया कि लगाए गए पौधों की मॉनिटरिंग हेतु थर्ड पार्टी द्वारा जांच हेतु एफआरआई की टीम आएगी, सभी विभागों को शतप्रतिशत जियो टैगिंग कराने तथा पौधों की जीवितता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  पर्यावरण समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि समस्त कार्यदायी विभाग वर्षाकाल 2025 में रोपित किये जाने वाले पौधों के अग्रिम मृदा कार्य (गड्डा खुदान) कराकर स्थलवार सूचना डीएफओ को उपलब्ध करायें।  नदी में ठोस अपशिष्ट को बहने से रोकने के…
Read More
सेल, इस्‍पात नगरी में बड़े पैमाने पर आग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सेल, इस्‍पात नगरी में बड़े पैमाने पर आग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र की अग्निशमन सेवा टीम द्वारा इस्‍पात नगरी में बड़े पैमाने पर आग के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) का अग्निशमन सेवा विभाग अग्निशमन सेवा सप्ताह-2025 के अवसर पर इस्‍पात संयंत्र के अंदर और इस्‍पात नगरी में आग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। विभाग अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के साथ रणनीतिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए अग्निशमन सेवा टीम ने 20 अप्रैल को प्लूटोन मॉल में अग्निशमन और…
Read More
राउरकेला इस्‍पात संयंत्र ने ग्रामीण युवाओं को योग्यता आधारित छात्रवृत्ति से सशक्त बनाया

राउरकेला इस्‍पात संयंत्र ने ग्रामीण युवाओं को योग्यता आधारित छात्रवृत्ति से सशक्त बनाया

- 566 छात्रों को 11.38 लाख रुपये दिए गए राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्‍पात संयंत्र (आर.एस.पी.) ने निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) पहल के तहत पार्श्‍वांचल गांवों के 566 छात्रों को 11.38 लाख रुपये की योग्यता आधारित छात्रवृत्ति प्रदान की। सी.एस.आर. विभाग के पार्श्‍वांचल विकास संस्थान (आई.पी.डी.) में 19 अप्रैल, 2025 को एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समारोह में शामिल 20 छात्रों को प्रतीकात्मक चेक सौंपे गए। मुख्य महा प्रबंधक (आंतरिक लेखा परीक्षा), जी.एस.दास ने छात्रों को डमी चेक प्रदान किए, जबकि सभी लाभार्थियों के खाते में ऑनलाइन धनराशि हस्तांतरित की जा रही है। इस अवसर पर महा प्रबंधक प्रभारी  (सी.एस.आर.),…
Read More
महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले आधारित फिल्म पर लगे रोक तत्काल हटाकर रिलीज किया जाए – आप

महात्मा ज्योतिबा फुले और माता सावित्रीबाई फुले आधारित फिल्म पर लगे रोक तत्काल हटाकर रिलीज किया जाए – आप

सोनभद्र। कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए विरोध जताया। नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने कहा हाल ही में महात्मा ज्योतिबा फुले  और माता सावित्रीबाई फुले के महान जीवन और संघर्षों पर आधारित एक महत्वपूर्ण फिल्म पर केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत सेंसर बोर्ड द्वारा रोक लगाई गई है। यह रोक न केवल अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर आघात है, बल्कि हमारे देश के महान समाज सुधारकों की विचारधारा को दबाने का भी प्रयास प्रतीत होती है। महिला विंग प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला वर्मा ने कहा महात्मा फुले और माता सावित्रीबाई फुले ने…
Read More
खसरा रजिस्टर प्रकाशन के लिए सौंपा व्यापारियों ने पत्र

खसरा रजिस्टर प्रकाशन के लिए सौंपा व्यापारियों ने पत्र

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल ने खसरा रजिस्टर के प्रकाशन व फुटपाथ पर व्यवसाय के लिए नगर में चयनित स्थानों पर स्थान आवंटित करने के सम्बन्ध में ज्ञापन अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद विजय कुमार यादव को सौंपा। जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि नगर की सबसे बड़ी समस्या खसरा रजिस्टर की है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल विगत कई वर्षों से खसरा रजिस्टर बनाये जाने के लिए संघर्ष कर रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप खसरा रजिस्टर बनाये जाने के लिए तत्कालीन जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सर्वे का आदेश दिया था। सर्वे पूरा हुआ जो लगभग 3 वर्ष से…
Read More
एएसपी ने विवेचकों के विवेचना रजिस्टर का किया निरीक्षण

एएसपी ने विवेचकों के विवेचना रजिस्टर का किया निरीक्षण

सोनभद्र। पुलिस लाईन चुर्क स्थित सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह द्वारा जनपद के समस्त विवेचकों के विवेचना रजिस्टर का निरीक्षण व बीट सुदृढ़ीकरण के सम्बन्ध में जनपद के समस्त वीट कर्मियों के वीट बुक का निरीक्षण किया। उक्त निरीक्षण के दौरान बीट कर्मियों को बीट क्षेत्र में नियमित रूप से भ्रमण करते हुये बीट क्षेत्र में होने वाले अवैध कार्यों के सम्बन्ध में अभिसूचना संकलन करने तथा अवैध शराब/मादक पदार्थों/छेड़खानी/महिला उत्पीड़न में लिप्त अपराधियों व मनचलों/शोहदों के सम्बन्ध में जानकारी एकत्र किये जाने हेतु निर्देशित किया। साथ ही बीट में प्रभावी कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारीगण से प्राप्त निर्देशों…
Read More
सोनभद्र योगासन खेल संघ द्वारा युवा खेल महोत्सव का समापन समारोह डाइट के मैदान में किया गया

सोनभद्र योगासन खेल संघ द्वारा युवा खेल महोत्सव का समापन समारोह डाइट के मैदान में किया गया

तीन दिवसीय युवा खेल महोत्सव सम्पन्न सोनभद्र। युवा खेल महोत्सव का समापन सोमवार को किया गया। सोनभद्र योगासन खेल संघ द्वारा युवा खेल महोत्सव का शुभारंभ 18 अप्रैल,2025 को किया गया था। युवा खेल महोत्सव का आरंभ युवाओं में खेल के प्रति रुचि को बढ़ाने के लिए किया गया था। जिसमें खो खो, कराटे, कबड्डी, योग और हैमर बाल जैसे प्रसिद्ध खेलों को शामिल किया गया था। युवा खेल महोत्सव का समापन समारोह डाइट के मैदान में किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सोनभद्र के अध्यक्ष डॉ आर एस सिंह, अतिथि के रूप में…
Read More
भाजपा ने बाबा साहब को भारत रत्न देकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया – रामचन्द्र कनौजिया

भाजपा ने बाबा साहब को भारत रत्न देकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया – रामचन्द्र कनौजिया

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति विचार गोष्ठी सोमवार को सम्पन्न हुयी। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया व विशिष्ठ अतिथि के रुप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुधीर हलवासिया  मौजूद रहे। गोष्ठी का शुभारंभ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि रामचंद्र कनौजिया ने कहा बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर  का जीवन समतामूलक समाज के निर्माण के लिए समर्पित था…
Read More
नगर पालिका परिषद : सम्भव दिवस में समस्याओं का हुआ निस्तारण

नगर पालिका परिषद : सम्भव दिवस में समस्याओं का हुआ निस्तारण

सोनभद्र। सरकार के निर्देशानुसार जन शिकायतों की सुनवाई तथा उनका गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण के लिये प्रत्येक सोमवार को नगरीय निकायों में समाधान दिवस सम्भव का आयोजन किया जाता है। आदेश के क्रम में सोमवार को नगर पालिका परिषद में रूबी प्रसाद अध्यक्ष नगर पालिका परिषद एवं विजय कुमार यादव अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, की अध्यक्षता में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। तत्क्रम में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस में प्राप्त शिकायतें क्रमशः नगर पालिका परिषद में 5, नगर पंचायत घोरावल में 0, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में 2, नगर पंचायत चोपन में 4, नगर पंचायत ओबरा में 3,…
Read More