भाजपा ने बाबा साहब को भारत रत्न देकर सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित किया – रामचन्द्र कनौजिया

Spread the love

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय पर अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति विचार गोष्ठी सोमवार को सम्पन्न हुयी। गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र कनौजिया व विशिष्ठ अतिथि के रुप में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुधीर हलवासिया  मौजूद रहे। गोष्ठी का शुभारंभ पं0 दीनदयाल उपाध्याय व डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व संचालन क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि रामचंद्र कनौजिया ने कहा बोधिसत्व भारत रत्न बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर  का जीवन समतामूलक समाज के निर्माण के लिए समर्पित था बंचितो दलितों और कोटि कोटि मानवों को अधिकार दिलाना उनका संकल्प था वे सामान्य मनुष्य नहीं बल्कि एक महामानव थे। गोष्ठी को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सुधीर हलवासिया ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली मोदी की सरकार ने बाबा साहब के विचारों की प्रेरणा से लगातार काम कर रही है। गोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि अन्त्योदय, आज बाबा साहब के नाम पर तमाम राजनीतिक दल अपनी रोटी सेकते हैं और उनके सिद्धांत की परिकल्पना को भूल जाते है। जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि बाबा साहब डॉ0 भीमराव अंबेडकर के विजन को भाजपा की सरकार संकल्प के रूप में लेकर काम कर रही है। अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नन्द लाल ने आये हुए अतिथियों का अंगवस्त्रम् देकर स्वागत किया साथ ही विचार गोष्ठी में आये हुए सभी प्रबुद्ध लोगों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी, अजीत चौबे, पूर्व सांसद रामशकल, नरेन्द्र कुशवाहा, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे, अशोक कुमार मौर्या, जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी गुप्ता, राम सुंदर निषाद, नागेश्वर गोंड, सरजू बैसवार, अमरेश चेरो, सुषमा गोंड, ज्योति खरवार, कैलाश बैसवार, पन्नालाल पासवान, पुष्पा सिंह, ओमप्रकाश यादव, कमलेश चौबे, बृजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, आलोक सिंह, बीएन गुप्ता, कुसुम शर्मा सहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *