29
Nov
वाराणसी। शनिवार, गंगातट,पड़ाव स्थित अघोरेश्वर महाविभूति स्थल के पुनीत प्रांगण में परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी का 34 वाँ महानिर्वाण दिवस बाबा भगवान राम ट्रस्ट,सर्वेश्वरी समूह एवं अघोर परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं अघोरेश्वर महाप्रभु के उत्तराधिकारी पूज्यपाद औघड़ बाबा गुरुपद संभव राम जी के सान्निध्य में तथा श्री सर्वेश्वरी समूह के हजारों सदस्यों, श्रद्धालुओं और शिष्यों द्वारा भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रात:कालीन सफाई श्रमदान के पश्चात लगभग 9:00 बजे पूज्यपाद बाबा गुरुपद संभव राम जी ने अघोरेश्वर महाप्रभु की भव्य समाधि में अघोरेश्वर महाप्रभु की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि, माल्यार्पण, पूजन एवं आरती किया। श्री पृथ्वीपाल जी ने…
