अकोढ़ा गांव में बनवासी परिवारों को टिशर्ट वितरण 

Spread the love

 वाराणासी। बड़ागांव  विकासखंड के अकोढ़ा गांव में शुक्रवार को एक सादे समारोह के दौरान लगभग 500 बनवासी परिवारों को टिशर्ट वितरित किए गया। इस कार्यक्रम में डॉ. गुलाब सिंह, कमलेश सिंह, नागेश्वर सिंह प्रदेश सचिव ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सतेंद्र सिंह, तारकेश्वर सिंह, भोजपुरी अभिनेता सुशील सिंह तथा नवीन सिंह ने भाग लिया।

समारोह की शुरुआत में डॉ. गुलाब सिंह ने कहा, “सर्दी के इस मौसम में गरीब परिवारों को गरम कपड़े देना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।” इसके बाद सभी अतिथियों ने मिलकर टिशर्टों को बाँटना शुरू किया।

टिशर्ट वितरण के दौरान नवीन सिंह पिंटू, रवि सिंह तथा उनके परिजनों ने भी सक्रिय रूप से सहयोग दिया और मानव सेवा के इस कार्य में अपना योगदान दिया।

उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के सामुदायिक कार्यों से ग्रामीण क्षेत्र में एकता और सहयोग की भावना मजबूत होती है। पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने भी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की। सभी टिशर्ट वितरण के बाद उपस्थित लोगों को हल्का जलपान भी कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *