संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारियों,कर्मचारियों को संविधान के दिलाई गई शपथ

Spread the love

वाराणसी। जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आज 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया। संविधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों/कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर शपथ दिलायी गयी। जिलाधिकारी ने संविधान दिवस के अवसर पर सभी जनपद वासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संविधान के उद्देशिका में निहित मूल्यों की स्थापना करना सभी अधिकारियों का प्राथमिक उद्देश्य होना चाहिये। उन्होंने सभी को प्रस्तावना में निहित मूल्यों के अनुसार आचरण का अनुपालन करने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि हम सभी को संविधान में निहित मौलिक अधिकारों के साथ-साथ मौलिक कर्तव्यों का भी अनुशरण पूरी निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *