UTTAR PRADESH

धान की पुनः खरीद किसानों की जीत, धरना धन्यवाद सभा में बदला

धान की पुनः खरीद किसानों की जीत, धरना धन्यवाद सभा में बदला

सोनभद्र। रामगढ़ क्रय केंद्र पर किसानों की धान खरीद को लेकर पूर्व निर्धारित धरना प्रदर्शन सरकार द्वारा खरीद शुरू किए जाने के बाद धन्यवाद सभा में बदल गया। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने कहा कि धान की पुनः खरीद एक-एक किसान की जीत है और यह किसानों के संघर्ष का परिणाम है। किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा ने किसानों के आंदोलन में सहयोग देने के लिए राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विवेक पटेल एवं जनपद के जिलाधिकारी बद्रीनाथ सिंह के प्रति आभार जताया। साथ ही क्रय केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी गई…
Read More
जुगैल पुलिस ने दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

जुगैल पुलिस ने दुष्कर्म मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

सोनभद्र। थाना जुगैल पुलिस ने महिला उत्पीड़न से जुड़े एक गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एवं क्षेत्राधिकारी ओबरा के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।थाना जुगैल में पंजीकृत मुकदमा संख्या 154/2025, धारा 64, 352, 351(2), 333 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त रामविशाल पुत्र बैजनाथ, निवासी ग्राम बड़गाँवा, थाना जुगैल, जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 49 वर्ष को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चौरा तिराहा से सोमवार दोपहर करीब 12:10 बजे गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के…
Read More
विराट रूद्र महायज्ञ के छठवें दिन झरियवां धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

विराट रूद्र महायज्ञ के छठवें दिन झरियवां धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़

सोनभद्र । विजयगढ़ क्षेत्र स्थित झरियवां धाम महादेव मंदिर परिसर में चल रहे नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ के छठवें दिन सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यज्ञ मंडप की परिक्रमा के दौरान गूंजते जयकारों से पूरा यज्ञ स्थल भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ यज्ञ में सहभागिता की।आयोजकों के अनुसार 20 जनवरी को अयोध्या से पधार रहे महंत कमलनयन दास जी महाराज का भव्य आगमन होगा। इस अवसर पर भिखारी बाबा द्वारा उनका आरती, पूजन कर श्रद्धालुओं के साथ सम्मान किया जाएगा। महंत जी झरियवां धाम महादेव…
Read More
डिबुलगंज में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, इलाके में दहशत

डिबुलगंज में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, इलाके में दहशत

सोनभद्र। अनपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डिबुलगंज से एक सनसनीखेज और डराने वाली घटना सामने आई है, जहां दो गुटों के बीच हुई जमकर मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कई युवक एक युवक को घेरकर बेरहमी से पीट रहे हैं। आरोप है कि दबंग युवकों ने पीड़ित युवक को अज्ञात नंबर से फोन कर घर के बाहर बुलाया और बाहर निकलते ही उस पर हमला बोल दिया।इस हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं…
Read More
रॉन्ग साइड और यातायात नियम तोड़ने वालों पर सोनभद्र पुलिस का सख्त अभियान

रॉन्ग साइड और यातायात नियम तोड़ने वालों पर सोनभद्र पुलिस का सख्त अभियान

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्राधिकारी यातायात के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर अचानक संचालित किया गया।अभियान के दौरान विशेष रूप से रॉन्ग साइड वाहन चलाने, बिना हेलमेट मोटरसाइकिल चलाने वाले चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही थार और सफारी जैसे वाहनों द्वारा स्टंटबाजी, वाहनों पर लगे अवैध पास, अनधिकृत हूटर और सायरन की भी गहन जांच की गई। यातायात नियमों का…
Read More
शिव मंदिर परिसर में अमर्यादित कृत्य का आरोप, गांव में तनाव, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

शिव मंदिर परिसर में अमर्यादित कृत्य का आरोप, गांव में तनाव, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ गांव

करमा/सोनभद्र। करमा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहेरा गांव में स्थित शिव मंदिर परिसर में कथित अमर्यादित कृत्य को लेकर रविवार को गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। आरोप है कि मंदिर परिसर में कुछ युवकों द्वारा अनुचित व्यवहार किया गया, जिससे धार्मिक आस्था आहत हुई। घटना की जानकारी फैलते ही ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और हालात बिगड़ने की आशंका को देखते हुए पुलिस व प्रशासन को तत्काल मोर्चा संभालना पड़ा।जानकारी के अनुसार, सुबह के समय शिव मंदिर परिसर में चार से पांच युवकों द्वारा आपत्तिजनक कृत्य और नारेबाजी किए जाने की बात सामने आई। इसके…
Read More
अलाव तापते समय भड़की आग में बुजुर्ग महिला की जलकर मौत, झोपड़ी जलकर खाक

अलाव तापते समय भड़की आग में बुजुर्ग महिला की जलकर मौत, झोपड़ी जलकर खाक

कोन/सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कचनरवा के टोला हड़वरिया में रविवार की रात एक दर्दनाक हादसे में 73 वर्षीय बुजुर्ग महिला जासो देवी की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब जासो देवी अपने पति जगन राम के साथ झोपड़ी में अंगीठी ताप रही थीं। आग सुलगाने के लिए जैसे ही अंगीठी में पुआल डाला गया, अचानक आग भड़क उठी और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।आग इतनी तेजी से फैली कि बुजुर्ग महिला स्थिति को समझ पातीं, उससे पहले ही पूरी झोपड़ी आग की चपेट में आ गई। आग में फंसने से…
Read More
बेटी के लिए रिश्ता देखने निकला था पिता, लौटकर तीसरी पत्नी संग पहुंचा घर, महिला थाना तक पहुंचा मामला

बेटी के लिए रिश्ता देखने निकला था पिता, लौटकर तीसरी पत्नी संग पहुंचा घर, महिला थाना तक पहुंचा मामला

सोनभद्र। जिले से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसने पूरे परिवार को हैरानी में डाल दिया। यहां एक व्यक्ति घर से यह कहकर निकला कि वह अपनी बेटी के लिए लड़का देखने जा रहा है, लेकिन कुछ दिन बाद जब वह वापस लौटा तो उसके साथ एक युवती मौजूद थी। बाद में खुलासा हुआ कि उसने बेटी के लिए रिश्ता देखने के बजाय खुद ही तीसरी शादी कर ली। यह मामला महिला थाना पुलिस तक पहुंच गया।महिला थाना स्थित परिवार परामर्श केंद्र पहुंची दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने करीब 20 साल पहले अपनी पहली पत्नी…
Read More
पुलिस ने संगठित चोरी गिरोह का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद

पुलिस ने संगठित चोरी गिरोह का किया खुलासा, तीन शातिर गिरफ्तार, 20 लाख का माल बरामद

अनपरा, सोनभद्र। अनपरा थाना पुलिस ने संगठित चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर करीब 20 लाख रुपये कीमत का चोरी का मशीनरी सामान बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 18 जनवरी 2026 की शाम करीब 7:13 बजे पाइपलाइन छठ घाट, कहुआनाला के पास से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए…
Read More
बाइक सवार ने पैदल महिला को मारी टक्कर, दोनों घायल, जिला अस्पताल रेफर

बाइक सवार ने पैदल महिला को मारी टक्कर, दोनों घायल, जिला अस्पताल रेफर

दुद्धी/सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के कटौली गांव में रविवार देर शाम एक बाइक सवार ने पैदल बाजार से लौट रही महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार और महिला दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कटौली गांव के साप्ताहिक बाजार से खरीदारी कर लौट रही विद्यावती देवी (55), पत्नी गुप्ता प्रसाद निवासी कटौली, बाजार से कुछ दूर अंधे मोड़ के पास पहुंची थीं। तभी मझौली की ओर जा रहे बाइक सवार मनीष कुमार (24), पुत्र सुरेंद्र कन्नौजिया निवासी मझौली ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों घटनास्थल पर गिर…
Read More