27
May
रेणुकूट। स्थानीय नगर में मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की 38वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल पत्रकारों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बोलते हुए ग्रापए के पूर्व जिलाध्यक्ष नईम गाजीपुरी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों को पहचान दिलाने की सबसे मजबूत पहल ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की थी। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त 1982 को स्थापित यह संगठन आज उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रभावशाली संगठन बन चुका है, जिसका विस्तार राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रहा…
