सोनभद्र। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल ने व्यापारी हीतों की रक्षा के लिए अपने प्राण निछावर करने वाले अपने बहादुर साथियों की याद में हर वर्ष 26 मई को श्रद्धांजलि कार्यक्रम पूरे प्रदेश में आयोजित किया ।
जनपद मुख्यालय पर इन्डीयन ट्रेनिंग सेंटर मेन चैक पर श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमे व्यापार मण्डल के पदाधिकारीयो व्यापारियों ने शहीद हुये व्यापारियों को अपना श्रद्धसुमन अर्पित किया। शहादत को याद करते हुए जिला अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों को वह दौर भी याद है जब 3/7 बिक्रीकर फूड सेफ्टी ऐक्ट के दौरान व्यापारियों का उत्पीड़न शोषण चरम पर था व्यापारियों की कोई सुननेवाला नही था तब लाला विश्भर दयाल श्रद्धेय पं0 श्यामबिहारी मिश्रा ने व्यापार मण्डल के नेतृत्व मे व्यापारियों के उत्पीडन शोषण करने वाले कानून के विरोध में आन्दोलन किया । आन्दोलन दिन व दिन बड़ा होता गया 26 मई 1979 को स्व हरिशचन्द्र अग्रवाल लखनऊ में हरिशंकर अग्रवाल बुलदशहर 18जुलाई 1986 नित्यान्द कौशिक 18 जुलाई 1986 बुलन्दशहर अशोक कुमार खण्डेलवाल पट्टी प्रतापगढ 19 जनवरी 1988 शिवशिहं पट्टी प्रतापगढ 19 जुलाई 1988 लवकेश ओवर कानपुर 15अगस्त 1990 मुन्ने मियां मारहरा एटा 23 सितम्बर 1993 अशोक राय मुफ्तीगंज जौनपुर 14 सितम्बर 1993 कमल जैन गाजियाबाद 2 अप्रैल 1995 रमेश जिन्दल कासगंज 27 अप्रैल 1995 अजय गुप्ता हरिद्वार 22 सितम्बर 1995 अमित गुप्ता मैनपुरी 1995 राकेश पवार मुजफ्फरनगर 1अप्रैल 2003 गोपाल पोद्दार अक्टूबर 2003 ऐसे कर्तव्य पथ पर पुलिस की गोली से शहादत दी। ऐसे व्यापारी नेताआंे का व्यापारी समाज हमेशा ऋणी रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संदीप सिहं चन्देल, जिला महामंत्री राजेश बंसल आदि मौजूद रहे।
प्राण निछावर करने वाले व्यापारियों को दी गई श्रद्धांजलि
