राजस्व विभाग में  रिश्वतखोरी चरम पर – शोभित सिंह

Spread the love

सोनभद्र। आजाद अधिकार सेना के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर विभिन्न मांगों को लेकर जिलाधिकारी नामित ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष शोभित सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि कमोवेश सभी सरकारी तंत्रों में रिश्वतखोरी चरम पर है। जिसके कारण नागरिकों की स्थिति सुधरने के बजाय और अधिक बिगड़ जा रही है। यही स्थिति राजस्व विभाग की भी है, जिसे आमतौर पर सर्वाधिक भ्रष्ट विभागों में माना जाता रहा है। जिसके कारण आमजन अत्यंत प्रभावित है। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया है कि लेखपालों द्वारा वरासत दर्ज करने की प्रक्रिया में बिना सुविधा शुल्कलिए कार्यवाही नहीं की जाती है। राजस्व न्यायालयों में दाखिल खारिज किए जाने वाले प्रकरणों सहित लगभग प्रत्येक प्रकार के प्रकरण में राजस्व परिषद के निर्देशों की अवहेलना करते हुए बिना रिश्वतखोरी के कोई अग्रिम कार्यवाही नहीं किया जाता है।  घूसखोरी और भ्रष्टाचार के संबंध में प्राप्त हुए प्रत्येक शिकायत को अत्यंत गंभीरता के साथ दिखवाते हुए उसका न्याय संगत निस्तारण कराये जाने की मांग किया। इस मौके पर सुषमा सिंह, लवकुश कुमार, अरविंद जायसवाल, हरिनारायण, सुनील कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *