UTTAR PRADESH

दुद्धी की बेटी राजनंदिनी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, जिले का नाम किया रोशन

दुद्धी की बेटी राजनंदिनी को मिला राष्ट्रीय सम्मान, जिले का नाम किया रोशन

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी क्षेत्र की बेटी राजनंदिनी को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय महिला आयोग के 34वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर उन्हें राष्ट्रीय महिला शक्ति फेलोशिप सम्मान से नवाजा गया। इस समारोह में देशभर से केवल 20 बालिकाओं का चयन किया गया था, जिनमें राजनंदिनी का नाम शामिल होना पूरे सोनभद्र जनपद के लिए गौरव की बात है। बताया गया कि राजनंदिनी को यह सम्मान उनके सामाजिक कार्यों, नेतृत्व क्षमता और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी के लिए दिया गया है। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्रियों, आयोग के वरिष्ठ…
Read More
मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण

सोनभद्र। जिले में चल रहे विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने कई मतदान बूथों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन और हटाने से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। डीएम ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि फॉर्म-6 भरवाने पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मतदाता जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने पर…
Read More
नौगढ़ में 50 फीट खाई से बाल-बाल बचे, पैर हुआ फैक्चर

नौगढ़ में 50 फीट खाई से बाल-बाल बचे, पैर हुआ फैक्चर

राजदरी जलप्रपात की मस्ती से पहले पहुंचे अस्पताल , एक पल की लापरवाही ने बदल दी मज़ेदार यात्रा  नौगढ़ । चंदौली जिले के तहसील नौगढ़ में सुपर स्प्लेंडर से राजदरी जलप्रपात घूमने निकले सोनभद्र जिले के दुद्धी तहसील के हरना कछार गांव निवासी नैंसी, 24 साल, स्टाफ नर्स और उनके सहकर्मी नीतीश यादव, काजा खुर्द मऊ निवासी  जैसे ही नौगढ़–चकिया मुख्य मार्ग पर डिलबगरा की चढ़ाई पर पहुँचे, बाइक अचानक असंतुलित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। हादसे में नैंसी के सिर में गंभीर चोट आई और नीतीश के पैर में फैक्चर हो गया। खाई से बाल-बाल बच गई…
Read More
दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर कचहरी गेट पर प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

दुद्धी को जिला बनाने की मांग पर कचहरी गेट पर प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग को लेकर जिला बनाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने शनिवार दोपहर करीब 1 बजे कचहरी गेट के मुख्य द्वार पर जोरदार प्रदर्शन और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से लंबे समय से लंबित मांग को तुरंत पूरा करने की अपील की।इस दौरान दुद्धी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि तीन राज्यों से घिरा दुद्धी तहसील क्षेत्र आदिवासी बहुल, पिछड़ा और नक्सल प्रभावित इलाका है। दुद्धी तहसील की दूरी सोनभद्र जिला मुख्यालय से लगभग 150 किलोमीटर है। उन्होंने कहा कि दुद्धी जिला बनने के सभी…
Read More
नशे के सरगना की अवैध कमाई पर दूसरी बड़ी चोट, सोनभद्र पुलिस ने 6 करोड़ की संपत्ति और कुर्क की

नशे के सरगना की अवैध कमाई पर दूसरी बड़ी चोट, सोनभद्र पुलिस ने 6 करोड़ की संपत्ति और कुर्क की

सोनभद्र। नशे के कारोबार के खिलाफ सोनभद्र पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के सरगना भोला प्रसाद जायसवाल की अवैध कमाई पर बड़ी चोट की है। पहले ही करोड़ों की संपत्ति जब्त कर चुकी पुलिस ने अब लगभग 6 करोड़ रुपये की और अवैध संपत्ति कुर्क कर ली है। यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट के तहत वाराणसी जनपद में की गई।थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी के मामले में न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 23 जनवरी 2026 को अभियुक्त भोला प्रसाद जायसवाल की करीब 28 करोड़ 50 लाख रुपये…
Read More
बजट से पहले रोजगार अधिकार अभियान का राष्ट्रीय एक्स कैंपेन, रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ाने की मांग

बजट से पहले रोजगार अधिकार अभियान का राष्ट्रीय एक्स कैंपेन, रोजगार शिक्षा स्वास्थ्य पर खर्च बढ़ाने की मांग

सोनभद्र। केंद्रीय बजट से एक दिन पहले रोजगार अधिकार अभियान ने राष्ट्रीय स्तर पर एक्स (X) पर अभियान चलाकर सरकार से रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बजट बढ़ाने की मांग की। इस दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को टैग कर सरकारी विभागों में खाली पड़े लगभग एक करोड़ पदों को समयबद्ध तरीके से भरने, हर नागरिक के सम्मानजनक जीवन के संवैधानिक अधिकार की गारंटी देने और कॉरपोरेट संपत्ति पर उचित टैक्स लगाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।अभियान के नेशनल कोऑर्डिनेटर राजेश सचान ने बताया कि इस कैंपेन में उत्तर प्रदेश के सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर सहित कई जिलों के…
Read More
रोड़ सेफ्टी को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ – आर. पी. सिंह

रोड़ सेफ्टी को केवल अभियान तक सीमित न रखें, बल्कि इसे अपने व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा बनाएँ – आर. पी. सिंह

हिण्डालको रेनुसागर में सड़क सुरक्षा माह समापन समारोह सम्पन्न अनपरा, सोनभद्र। हिण्डालको रेनूसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के दिशा निर्देशन में हिण्डालको रेनुसागर में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आयोजित विविध कार्यक्रमों के गरिमामय वातावरण के साथ समापन समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन रोड़ एवं ड्राइविंग सेफ्टी टास्क फोर्स के तत्वावधान में पैराडाइज  प्रेक्षागृह रेनुसागर में 30 जनवरी को किया गया, जिसमें कर्मचारियों, संविदाकर्मियों एवं आम नागरिकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह ने फीता काट कर किया। तत्पश्चात सुरक्षा सपथ दिलाई…
Read More
ग्रामीण प्रतिभाओं का उत्सव : एनटीपीसी सिंगरौली की खेलकूद प्रतियोगिता अंतिम चरण में

ग्रामीण प्रतिभाओं का उत्सव : एनटीपीसी सिंगरौली की खेलकूद प्रतियोगिता अंतिम चरण में

सोनभद्र। एनटीपीसी सिंगरौली के नैगम सामाजिक दायित्व (सीएसआर) विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता अब अपने अंतिम चरण की ओर अग्रसर है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों में अपार उत्साह, अनुशासन एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का भाव देखने को मिला। दूसरे दिन 400 मीटर, 200 मीटर एवं 100 मीटर दौड़, क्रिकेट, रिले रेस, लंबी कूद, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी एवं रस्सा कस्सी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। अब तक संपन्न सभी प्रतिस्पर्धाओं में ग्रामीण खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल भावना एवं शानदार प्रदर्शन का परिचय देते हुए दर्शकों का भरपूर उत्साहवर्धन किया। एथलेटिक्स एवं टीम स्पर्धाओं में…
Read More
भदोही में स्वीकृत कार्यों का जल्द मुख्यमंत्री करेंगें शिलान्यास – सांसद डॉ विनोद बिंद

भदोही में स्वीकृत कार्यों का जल्द मुख्यमंत्री करेंगें शिलान्यास – सांसद डॉ विनोद बिंद

काशी नरेश महाविद्यालय को मिला यूनिवर्सिटी का दर्जा वैश्विक स्तर पर भदोही की पहचान के अनुरूप माडल जनपद के रूप में विकसित करने का हो रहा प्रयास - डॉ विनोद बिंद  डीडीयू नगर। अपने क्षेत्र के विकास की ओर अग्रसर व क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भदोही सांसद डॉ विनोद बिंद गुरुवार को लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर लोकसभा क्षेत्र के भदोही, हंडिया एवं प्रतापपुर क्षेत्र के समग्र विकास से जुड़े जनहित के महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की । मुख्यमंत्री ने भदोही जनपद को मिली विकासात्मक सौगातों का शीघ्र शिलान्यास कराए…
Read More
कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर आयोजित की श्रद्धांजलि सभा 

कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर आयोजित की श्रद्धांजलि सभा 

चन्दौली । मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संघठन अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस जनों ने धर्मशाला रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए सत्य अहिंसा और बंधुत्व के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।  तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में हुआ था उन्होंने सत्य ,अहिंसा और बंधुत्व के मार्ग पर चलकर भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्रता दिलाने…
Read More