कांग्रेस जनों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर आयोजित की श्रद्धांजलि सभा 

Spread the love

चन्दौली । मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में संघठन अध्यक्ष बृजेश गुप्ता के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस पर कांग्रेस जनों ने धर्मशाला रोड स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। कांग्रेस जनों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बताए सत्य अहिंसा और बंधुत्व के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।  तत्पश्चात आयोजित गोष्ठी में शहर अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जन्म गुजरात के पोरबंदर में हुआ था उन्होंने सत्य ,अहिंसा और बंधुत्व के मार्ग पर चलकर भारत को अंग्रेजों से स्वतंत्रता दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। सत्याग्रह और असहयोग आंदोलन के माध्यम से उन्होंने देश को जागरूक किया ।30 जनवरी 1948 को उनकी हत्या कर दी गई।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अकील अहमद बाबू ने कहा कि महात्मा गांधी लंदन से कानून की पढ़ाई की वकालत के सिलसिले में दक्षिण अफ्रीका में नस्ली भेदभाव के शिकार होने के बाद उन्होंने वहां के भारतीयों के अधिकारों के लिए पहली बार सत्याग्रह की शुरुआत की। 1915 में भारत लौटने के बाद उन्होंने चंपारण, खेड़ा और अहमदाबाद में सफल आंदोलन किया इसके बाद उन्होंने असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का नेतृत्व किया कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता दयाराम पटेल ने कहा कि बापू ने अश्पृश्यता, महिला सशक्तिकरण, दलित उत्थान, हिंदू मुस्लिम एकता व स्वदेशी आंदोलन को बढ़ावा दिया आज पूरी दुनिया के लोग उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर रहे हैं और दुनिया के कई देशों में उनकी प्रतिमाएं स्थापित है। सांप्रदायिकता जैसी नागफणी को बापू के बताए मार्ग को अपना कर ही समाप्त किया जा सकता है । कार्यक्रम में सर्वश्री तौसीफ़ ,विजय गुप्ता, सतपाल सिंह, ट्रीजा एलियट, नेसार शाह, हेलेन पैट्रिक, दीपक यादव, इम्तियाज अहमद, अनवर सादात, तारीक, अब्बास, महाराज देवेश, महाराज प्रमोद मौर्या, मृत्युंजय शर्मा, रमेश पांडेय ,साबिर, रयान, कन्हैया मोदनवाल, नईम अहमद, मुकीम खान भरत अग्रहरि, अरविंद श्रीवास्तव, शकील अहमद, अजय माली, मंजू इलियट, अशोक केसरी, रवि श्रीवास्तव, प्रमोद तिवारी, चंद्रप्रकाश, बनारसी, राधेश्याम, संतोष यादव राकेश यादव, आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *