UTTAR PRADESH

वरिष्ठ रंगकर्मी कोकिला देवी को दी गई श्रद्धांजलि  

वरिष्ठ रंगकर्मी कोकिला देवी को दी गई श्रद्धांजलि  

पीडीडीयू नगर। नगर की सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा असम की सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रंगकर्मी कोकिला देवी के निधन पर शोकसभा का आयोजन सायंकाल सुभाष पार्क में किया गया।  उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन के उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाला। शोकसभा में सर्वश्री विजय कुमार गुप्ता,सदानंद दुबे,डॉ आनन्द श्रीवास्तव,डॉ राजकुमार गुप्ता,प्रमोद अग्रहरि,दिनेश शर्मा,घनश्याम विश्वकर्मा,संजय शर्मा,राकेश अग्रवाल,राजू एक्टर, डॉ.दयाशंकर सिंह, रामप्रवेश जी, लल्लू लाल जी, राजेश श्रीवास्तव,त्रिज़ा आलियट इत्यादि…
Read More
समाज में शैक्षिक संस्थान एवं सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

समाज में शैक्षिक संस्थान एवं सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन

 वाराणसी ।  सरस्वती उच्च शिक्षा एवं तकनीकी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गहनी आयर, वाराणसी एवं स्वयंसेवी संस्था  जन मित्र न्यात्त/PVCHR' के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय एवं सरस्वती ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय जगदीश नारायण सिंह की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजशास्त्र विभाग द्वारा एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय था "समाज में शैक्षिक संस्थान एवं सामाजिक कार्यकर्ता की भूमिका"। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के उप-प्रबंधक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जन मित्र न्यास के निदेशक लेनिन रघुवंशी उपस्थित रहे। संगोष्ठी की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सन्तोष कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम की शुरुआत…
Read More
एनटीपीसी रिहंद की सीएसआर पहल से महिलाओं के उत्पादों को बढ़ावा

एनटीपीसी रिहंद की सीएसआर पहल से महिलाओं के उत्पादों को बढ़ावा

बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद की सीएसआर पहल के तहत स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूह (SHG) द्वारा तैयार उत्पादों के स्टॉल का शुभारंभ वर्तिका महिला मंडल समिति की अध्यक्षा श्रीमती शिखा श्रीवास्तव द्वारा किया गया। श्रीमती श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में महिलाओं को प्रेरित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और उपलब्ध उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह विशेष आयोजन 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक रिहंद नगर स्थित मानसरोवर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है। स्टॉल पर ऑर्गेनिक हनी, जूट बैग्स, अलसी के लड्डू, मूंज से बने सामान और…
Read More
गणेश पूजन के साथ हिण्डाल्को में रामलीला मंचन का शुभारंभ

गणेश पूजन के साथ हिण्डाल्को में रामलीला मंचन का शुभारंभ

रेणुकूट। हिण्डाल्को रामलीला परिषद् द्वारा विगत 60 वर्षों से हिण्डाल्को रामलीला मैदान पर लगातार आयोजित हो रहे रामलीला मंचन का शुभारंभ गुरुवार दिनांक 23 सितम्बर की शाम को श्री गणेश पूजन के साथ प्रारंभ हो गया। नौ दिनों तक चलने वाली इस रामलीला का समापन दिनांक 2 अक्टूबर को रावण दहन के साथ होगा। हिण्डाल्को के मुखिया  समीर नायक तथा मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा सिंह ने श्री गणेश पूजन तथा श्री रामचरित् मानस का पूजन कर रामलीला का शुभारंभ कराया। इस अवसर पर अजय सिन्हा, बिजॉय सिंह, यशवंत कुमार, कर्नल (से.नि.) रोहित शर्मा, एवं…
Read More
ग्राम पंचायतों की जांच समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सख्त, लापरवाह अधिकारियों को दिया नोटिस

ग्राम पंचायतों की जांच समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सख्त, लापरवाह अधिकारियों को दिया नोटिस

स्वच्छता कार्यों की प्रगति पर जिलाधिकारी की कड़ी समीक्षा, समयबद्धता से कार्य पूर्ण करने के निर्देश सेवा ही स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को 2 अक्टूबर को किया जाय सम्मानित डीएम ने दिए निर्देश : हर ग्राम पंचायत में आरआरसी संचालन, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण और शौचालय शत-प्रतिशत कराएं क्रियाशील भदोही । जिला स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण मैनेजमेंट कमेटी के कार्यक्रम विषयक बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। डीएम ने कहा कि स्वच्छता सेवा में अच्छे कार्य करने वाले व्यक्तियों को विकास खंडों पर 02 अक्टूबर को सम्मानित कराया जाय। जिलाधिकारी ने कार्य में लापरवाही…
Read More
जिला कैरम प्रतियोगिता : शिवदयाल यादव की पहली और अश्विनी चक्रवाल की दूसरी जीत

जिला कैरम प्रतियोगिता : शिवदयाल यादव की पहली और अश्विनी चक्रवाल की दूसरी जीत

चतुर्थ स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मृति जिला कैरम  प्रतियोगिता का तीसरा दिन  वाराणसी । ईंगलिसियालाइन स्थित श्रीमती चंद्रा त्रिपाठी स्मृति क्रीडा कक्ष  में चल रही चतुर्थ स्वर्गीय रामाज्ञा सिंह स्मारक जिला  कैरम प्रतियोगिता  के  अन्तर्गत आज के खेल में लीग का पहला मैच खेलते हुए उदीयमान युवा खिलाडी शिवदयाल यादव ने सीनियर खिलाड़ी और पूर्व चैंपियन रहे अभिषेक विश्वकर्मा को सीधे दो सेटों में 23=14 और 25=8 से पराजित करके जहां पूर्ण अंक हासिल करने में सफल रहे,  तो वही  आज अपना दूसरा लीग मैच खेलते हुए पूर्व  जिला चैम्पियन अश्वनी चक्रवाल ने सीनियर और अनुभवी खिलाड़ी विनोद यादव को भी…
Read More
स्वदेशी अपनाकर अर्थव्यवस्था होगी मजबूत,विकसित भारत का संकल्प होगा पूरा – ब्रजेश पाठक

स्वदेशी अपनाकर अर्थव्यवस्था होगी मजबूत,विकसित भारत का संकल्प होगा पूरा – ब्रजेश पाठक

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने राजधानी के जनपथ मार्केट में व्यापारियों से किया संवाद जीएसटी घटाने के लिए प्रधानमंत्री जी  को धन्यवाद ज्ञापित किया लखनऊ / उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने आज राजधानी लखनऊ स्थित जनपथ मार्केट में भ्रमण कर व्यापारीगणो से संवाद  किया। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी घटाने पर सभी व्यापारी इस अवसर को जीएसटी उत्सव के रूप में मना रहे हैं। जिसके क्रम में उप मुख्यमंत्री ने भी उनके उत्सव में शामिल होकर, उनकी खुशी सांझा की।  उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जीएसटी की दरें घटा कर केंद्र सरकार ने सभी देशवासियों को एक अनमोल उपहार…
Read More
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग्स अस्पताल में महिला कल्याण विभाग द्वारा मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य विंग्स अस्पताल में महिला कल्याण विभाग द्वारा मनाया गया कन्या जन्मोत्सव

महिला अस्पताल में कन्या जन्मोत्सव:24 नवजात बच्चियों के जन्म पर आयोजन, 40 महिलाएं हुईं शामिल चन्दौली/ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत शासन की मंशानुरूप जिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजन किया गया कार्यक्रम के दौरान    महिला कल्याण विभाग की टीम द्वारा 24 बच्चियों को बेबी किट दिया गया इस अवसर पर बच्चियों के परिवारों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की आयोजन का उद्देश्य समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को प्रोत्साहित करना और उन्हें शिक्षित एवं सुरक्षित भविष्य की ओर बढ़ावा देना है।…
Read More
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवसां का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवसां का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

चन्दौली। जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवसां का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्लास में उपस्थित छात्रों से पूछताछ कर पठन पाठन की जानकारी ली। जिलाधिकारी को संस्थान के 13 ट्रेडों के साथ-साथ टाटा टेक्नोलॉजी लि0 के सहयोग से प्रारम्भ 03 व्यवसायों एवं टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से निर्मित भवन का भी प्रधानाचार्य के साथ भ्रमण किया गया।  जिलाधिकारी ने संस्थान में संचालित व्यवसायों के प्रयोगशाला में मशीनों का भी भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा समस्त व्यवसायों में प्रशिक्षार्थियों के प्रशिक्षण के विषय में ट्रेड से सम्बन्धित प्रश्न पूछा तथा पढ़कर किस क्षेत्र…
Read More
1320 मेगावाट खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना की द्वितीय इकाई 660 मेगावाट का शुभारंभ

1320 मेगावाट खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना की द्वितीय इकाई 660 मेगावाट का शुभारंभ

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने किया वर्चुअल उद्घाटन परियोजना से मिलने वाली 65% विद्युत उत्तर प्रदेश को होगी प्राप्त लखनऊ। ऊर्जा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई। 1320 मेगावाट खुर्जा सुपर थर्मल पावर परियोजना की द्वितीय इकाई (660 मेगावाट) का संचालन विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया। इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से शुभारंभ किया। इस परियोजना के उत्पादन में से 65 प्रतिशत विद्युत उत्तर प्रदेश को प्राप्त होगी, जिससे प्रदेश में…
Read More