एनटीपीसी रिहंद की सीएसआर पहल से महिलाओं के उत्पादों को बढ़ावा

Spread the love

बीजपुर। एनटीपीसी रिहंद की सीएसआर पहल के तहत स्थानीय ग्रामीण महिलाओं के स्वयं सहायता समूह (SHG) द्वारा तैयार उत्पादों के स्टॉल का शुभारंभ वर्तिका महिला मंडल समिति की अध्यक्षा श्रीमती शिखा श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

श्रीमती श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में महिलाओं को प्रेरित करते हुए उनके प्रयासों की सराहना की और उपलब्ध उत्पादों की खरीदारी कर उनका उत्साहवर्धन किया। यह विशेष आयोजन 22 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक रिहंद नगर स्थित मानसरोवर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जा रहा है। स्टॉल पर ऑर्गेनिक हनी, जूट बैग्स, अलसी के लड्डू, मूंज से बने सामान और ग्राम्य हस्तशिल्प विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र बने हैं। नवरात्रि के अवसर पर आयोजित यह “नवरात्रि से नव-रोज़गार” अभियान, महिलाओं की आजीविका और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद के ग्राम विकास और महिला सशक्तीकरण के सतत प्रयासों का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *