वरिष्ठ रंगकर्मी कोकिला देवी को दी गई श्रद्धांजलि  

Spread the love

पीडीडीयू नगर। नगर की सुप्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा असम की सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रंगकर्मी कोकिला देवी के निधन पर शोकसभा का आयोजन सायंकाल सुभाष पार्क में किया गया।  उनके चित्र पर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। शोकसभा में उपस्थित लोगों ने उनके जीवन के उपलब्धियों के बारे में प्रकाश डाला। शोकसभा में सर्वश्री विजय कुमार गुप्ता,सदानंद दुबे,डॉ आनन्द श्रीवास्तव,डॉ राजकुमार गुप्ता,प्रमोद अग्रहरि,दिनेश शर्मा,घनश्याम विश्वकर्मा,संजय शर्मा,राकेश अग्रवाल,राजू एक्टर, डॉ.दयाशंकर सिंह, रामप्रवेश जी, लल्लू लाल जी, राजेश श्रीवास्तव,त्रिज़ा आलियट इत्यादि लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *