21
Nov
रेणुकूट। निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान बिड़ला कार्बन द्वारा सामाजिक दायित्व के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में क्षय (टीबी) मरीजों के लिए पौष्टिक आहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कंपनी की ओर से सीएचसी म्योरपुर में उपचाराधीन 20 टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार किट प्रदान की गई। बताया गया कि बिड़ला कार्बन द्वारा दुद्धी, म्योरपुर एवं बभनी विकासखंडों के टीबी मरीजों को गोद लिया गया है। यूनिट हेड शिव शंकर सिंह एवं मानव संसाधन प्रमुख जीवन सिंह बोरा के निर्देशन में गोद लिए गए इन रोगियों को समय-समय पर पौष्टिक सामग्री उपलब्ध कराई जाती है, ताकि उनकी शारीरिक क्षमता बढ़े और…
