आरक्षित वन भूमि पर अवैध जोताई कर रहे ट्रेक्टर को किया गया सीज,मालिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Spread the love

नौगढ़ । नौगढ वन रेंज के कंपार्टमेंट नंबर 14, नौगढ उत्तरी बीट में शुक्रवार को भोर में आरक्षित वन भूमि पर अवैध जुताई किए जाने की सूचना पर वन विभाग की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से एक ट्रैक्टर को पकड़ा है।

 ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर वन रेंज कार्यालय ले आकर के आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करके सीज कर दिया गया है।

क्षेत्रीय वन अधिकारी संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर तत्काल वनकर्मियों की टीम 

गठित करके मौके पर भेजा गया।वन विभाग की टीम को देखकर के टैक्टर छोड़ कर चालक मौके पर से फरार हो गया।

वन विभाग की टीम में शामिल वन दरोगा गुरूदेव यादव शुभम कुमार  वनरक्षक बबुंदर जयप्रकाश व आदेश पालक मट्टर ने टैक्टर को वन रेंज कार्यालय ले आया। पकड़े गए टैक्टर को सीज कर प्रावधानों के अनुरूप कार्रवाई किया गया है।

 कहा कि आरक्षित वन भूमि से छेड़छाड़ और अवैध गतिविधियों को गंभीर मानते हुए ट्रैक्टर मालिक के विरुद्ध भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 26(ज) धारा 52 व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया गया है। स्पष्ट किया कि वन क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध जुताई, कटान या अतिक्रमण करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *