26
Nov
"राष्ट्र की एकता और अखंडता" की राष्ट्रभक्ति युक्त भावना से बरेका में गूंजा संविधान का संदेश वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना में आज बरेका महाप्रबंधक सोमेश कुमार के मार्गदर्शन में "संविधान दिवस" बड़े ही उत्साह, गरिमा और राष्ट्रप्रेम की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व मे प्रशासन भवन स्थित स्वागती हॉल में अधिकारियों और कर्मचारियों के द्वारा भारतीय संविधान की उद्देशिका का सामूहिक पठन किया गया। प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर सुशील कुमार श्रीवास्तव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान में वर्णित ‘न्याय,’ ‘समानता’ और ‘बंधुत्व’ के मूल्यों पर जोर…
