संविधान दिवस के अवसर पर दिलाई गई शपथ

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को विभिन्न सरकारी कार्यालयों पर अधिकारियों ने शपथ दिलाई। 

तहसील में एसडीएम निखिल यादव, ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया तथा दुद्धी महिला थाना एवं कस्बा चौकी परिसर में सीओ राजेश कुमार राय ने संविधान की शपथ दिलाई । ‘ हम भारत के लोग भारत को  एक संपूर्ण प्रभुत्व संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय विचार अभिव्यक्ति विश्वास धर्म और उपासना की स्वतंत्रता प्रतिष्ठा एवं अवसर की समता प्राप्त करने के लिए तथा उन सब में व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता सुनिश्चित करने वाले बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित होकर अपनी प्रथम संविधान सभा 26 नवंबर 1949 ई को एतत द्वारा भारत के संविधान को अंगीकृत अधिनियमित और आत्माप्रीत  करते हैं ‘। हम सभी भारतवासियों को अपने संविधान के प्रति सच्ची आस्था श्रद्धा और संविधान का अनुपालन करना चाहिए। इस मौके पर एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह, नंदलाल, भोला सिंह ,जयप्रकाश कुशवाहा, सरोज मौर्य, रेखा, संगीता पनिका, मनीष, बृजेश सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *