20
Jan
सोनभद्र, सिंगरौली। एनटीपीसी विंध्याचल में 19 जनवरी 2026 को स्टेशन स्तरीय प्रोफेशनल सर्कल (पीसी) कन्वेंशन–2025 का सफल आयोजन किया गया। यह आयोजन कार्यपालकों के बीच ज्ञान-साझाकरण, नवाचार तथा पेशेवर उत्कृष्टता की सशक्त संस्कृति को पुनः सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। यह कन्वेंशन संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) के मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन में आयोजित हुआ, जिनके सतत नेतृत्व और सहयोग से स्टेशन पर प्रोफेशनल सर्कल गतिविधियों को निरंतर मजबूती मिली है।कन्वेंशन में कुल 18 टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की, जो विभिन्न विभागों के बीच बढ़ते समन्वय और सहभागिता को दर्शाता है। प्रस्तुतियों में व्यावहारिक समाधान, नवाचारी विचार…
