27
Mar
ग्रामीणों के अथक प्रयास से बुझी आग, देर में पहुंच दमकलशाहगंज (सोनभद्र)। ग्राम पंचायत ढुटेर के नवाटोला बस्ती में बृहस्पतिवार की दोपहर गेहूं की खड़ी फसल में आग लग जाने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ, ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया नहीं तो भारी तबाही मच जाती। अगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ढुटेर गांव के नवाटोला बस्ती निवासी किसान अशोक कुमार चौहान के खेत में से 11 हजार वोल्ट की लाइन गुजरी है। बृहस्पतिवार को दिन में करीब एक बजे बिजली का तार अचानक टूटकर गिर पड़ा।…
