सोनभद्र आज विकास के क्रम में देश के तीसरे नंबर पर पहुंच गया – प्रभारी मंत्री

Spread the love

सोनभद्र। भाजपा जिला कार्यालय पर उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा, सुशासन के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने भाजपा कार्यकर्ताओं को मिष्ठान खिलाकर बधाई देते हुए कहा कि आज सोनभद्र जो अति महत्वाकांक्षी देश के 112 जिलों की सूची में निचले पायदान पर था वह आज तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। यहां पर मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कालेज, एयरपोर्ट अच्छी रोड कनेक्टिविटी और अन्य जनमानस के लिए सरकार द्वारा निरंतर चलाई जा रही विकास योजनाओं के माध्यम से यह जिला आने वाले समय में अति महत्वाकांक्षी जिले की श्रेणी से बाहर हो जायेगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल, घोरावल विधायक अनिल कुमार मौर्या, जगदीश बैसवार, क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अजीत रावत, ओमप्रकाश दूबे, कृष्ण मुरारी गुप्ता, उदयनाथ मौर्या, छात्र संघ अध्यक्ष डिग्री कालेज ओबरा कुंवर चतुर्वेदी, संतोष शुक्ला, अनूप तिवारी, बृजेश श्रीवास्तव, नार सिंह पटेल, यादवेन्द्र द्विवेदी, ओमप्रकाश यादव विनय श्रीवास्तव, गुडिया त्रिपाठी, प्रमिला जायसवाल, रंजना पाण्डेय, रामबली मौर्या, बलराम सोनी, मनीष अग्रहरी, शिवम सिंह, अनिल सिंह सहित आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *