सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने पर करमा ब्लाक परिसर में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

Spread the love

करमा / सोनभद्र। विकास खण्ड करमा में गुरुवार को सरकार के आठ वर्ष पूर्ण होने के बाबत आयोजित कार्यक्रम के तीसरे दिन जिला सेवायोजन अधिकारी प्रमोद तिवारी के निर्देशन में रोजगार मेले का आयोजन किया गया जिसमें दस युवकों ने आवेदन किया। सेवायोजन विभाग के प्रधान सहायक जमील अहमद ने बताया कि कुल दस आवेदन प्राप्त हुए थे जिसमें चार युवकों का ग्रीन टास कंपनी के लिए स्वीकार किया गया है। कंपनी के रंजीत यादव ने कहा कि इन चार युवकों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसके अलावा संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्य की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान सचिव, सफाई कर्मी, पंचायत सहायकों की बैठक  हुई। जिसमें संचारी रोग नियंत्रण के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए मंत्रणा की गई।
   श्री मौर्य ने कहा कि जन जागरण चला कर गांव में सफाई रखने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करना होगा। पंचायत सहायकों से कहा कि सफाई कर्मियों के माध्यम से सफाई अभियान चलाकर इस रोग से बचा जा सकता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मुन्ना प्रसाद ने कहा कि नालियों की सफाई, करते हुए कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें। उन्होंने मलेरिया रोग से बचने का उपाय बताया। और कहा कि घर के आसपास गोबर एवं गंदा पानी इकट्ठा होने से मच्छर पनपते हैं और कई जल जनित रोगों के पैदा होने की संभावना बनी रहती है। टीकाकरण पर भी उन्होंने प्रकाश डाला। ए, डी, ओ, आई, एस, बी, अनंत कुमार सिंह ने कहा कि सफाई कर्मियों को गांव में नियमित सफाई करनी होगी और कहा कि गांव के विकास एवं सफाई में पंचायत सहायकों की भी भूमिका आवश्यक है।
   उक्त अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश मिश्रा, मंडल अध्यक्ष आशुतोष सिंह अंकुर,विंध्यवासिनी मिश्रा लहरी,अनूप कुमार सिंह, ऋषि कुमार, रोहित सिंह, छोटेलाल, अश्वनी कुमार, शिवम सिंह,समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *