13
Nov
राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के आगामी फुटबॉल मैदान के लिए 4 नवंबर 2025 को इस्पात स्टेडियम और हॉकी स्टेडियम के बीच स्थित स्थल पर भूमिपूजन समारोह आयोजित किया गया। यह आयोजन आरएसपी द्वारा अपने खेल बुनियादी ढाँचे को मजबूत करने और कर्मचारियों एवं स्थानीय समुदाय के बीच तंदरुस्ती और मनोरंजन की संस्कृति को बढ़ावा देने के निरंतर प्रयासों में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। इस समारोह का उद्घाटन मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ एवं सीएसआर), टी. जी. कानेकर ने किया। इस अवसर पर आरएसपी के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम…
