सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में पुनर्निर्मित बास्केटबॉल स्टेडियम उद्घाटित

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) के सेक्टर-6 बास्केटबॉल परिसर में 8 नवंबर 2025 को एक नवनिर्मित बास्केटबॉल स्टेडियम का उद्घाटन किया गया। आरएसपी के कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन),  तरुण मिश्र ने कार्यपालक निदेशक (खान),  एम पी सिंह, कार्यपालक निदेशक (खान विकास एवं सीएमएलओ),  बी के गिरी और मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ एवं सीएसआर),  टी जी कानेकर, की उपस्थिति में इस स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर आरएसपी के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।  उद्घाटन के उपलक्ष्य में, दिल्ली पब्लिक स्कूल, राउरकेला और दीपिका इंग्लिश मीडियम स्कूल, राउरकेला की छात्राओं के बीच एक प्रदर्शनी बास्केटबॉल मैच खेला गया, जिसने इस आयोजन में जीवंतता और उत्साह भर दिया। 

आरएसपी द्वारा अपने खेल बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के निरंतर प्रयासों के तहत बास्केटबॉल स्टेडियम का बड़े पैमाने पर उन्नयन किया गया है। इस सुविधा में अब एक नवीनीकृत पवेलियन, नवनिर्मित आधुनिक सैनिटरी इकाइयाँ और बास्केटबॉल/वॉलीबॉल कोर्ट को छह-परत वाली सिंथेटिक कोटिंग की गई है। पहले एक खुली सुविधा वाला यह कोर्ट अब पूरी तरह से छत से ढका हुआ है, जो मौसम की मार से पूरी सुरक्षा प्रदान करेगा और इसे पूरे वर्ष खेलने के लिए उपयुक्त बनाएगा । उन्नत स्टेडियम में रात्रिकालीन मैचों के लिए उन्नत प्रकाश व्यवस्था भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *