28
Feb
‘राउरकेला। सेल, राउरकेला स्टील प्लांट (आर.एस.पी.) के सतर्कता विभाग द्वारा 27 फरवरी 2025 को गोपबंधु ऑडिटोरियम में सतर्कता कार्य और अनुबंधों के निष्पादन पर ‘चेतना : जागरूकता से जागृति की ओर’ शीर्षक से जागरूकता सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। आर.एस.पी. के निदेशक प्रभारी, आलोक वर्मा ने सत्र की अध्यक्षता की। कार्यपालक निदेशक (एच.आर.), तरुण मिश्र, कार्यपलाक निदेशक (वित्त एवं लेखा), ए.के.बेहुरिया, कार्यपालक निदेशक (वर्क्स), बिस्वरंजन पलाई, कार्यपालक निदेशक (सामग्री प्रबंधन), अनिल कुमार, कार्यपालक निदेशक (परियेाजना), सुदीप पाल चौधरी, मुख्य महा प्रबंधक (सतर्कता) और ए.सी.वी.ओ., सुब्रत प्रहराज भी मंच पर उपस्थित थे। मुख्य महा प्रबंधक, विभागाध्यक्ष (एच.ओ.डी.), लगभग 500 अधिकारियों…
