सेल, आर.एस.पी. की काल्टा लौह खदान द्वारा अपने पार्श्‍वांचल लोगों के लिए हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन

Spread the love

राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) की काल्टा लौह खदान (के.आई.एम.) की सी.एस.आर. पहल के तहत 17 और 18 जनवरी, 2025 को काल्टा खेल मैदान में दो दिवसीय पार्श्‍वांचल हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। महा प्रबंधक (एच.आर. एवं ए-  बी.आई.एम.-टी.आई.एम.-के.आई.एम),  एन.सी. पंडा ने समापन समारोह की अध्यक्षता की और विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

स्वाधीन क्लब, जामुडीही ने रॉक्सी टीम को 3-0  गोल से हराकर टूर्नामेंट का विजेता बना। काल्टा हाई स्कूल की टीम और झिरपानी डोलडीहा ने टूर्नामेंट में तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। विजेता, उपविजेता, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को ट्रॉफी, हॉकी गोलकीपर किट और क्रमश: 10,000/- रुपये, 8,000/- रुपये, 6,000/- रुपये और 4000/- रुपये के नकद पुरस्कार से पुरस्‍कृत किया गया। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक, जर्सी सेट और हॉकी बॉल से पुरस्‍कृत  किया गया। पार्श्‍वांचल क्षेत्रों से कुल 8 टीमों ने टूर्नामेंट में भाग लिया। इससे पहले उद्घाटन के दिन टूर्नामेंट का उद्घाटन महा प्रबंधक (बी.आई.एम.-माइनिंग),  पी.सी.बरुआ द्वारा किया गया था । टूर्नामेंट का आयोजन और संचालन सहायक महा प्रबंधक (सिविल एवं सी.एस.आर.),  बी.दत्ता, सहायक महा प्रबंधक (सिविल और सी.एस.आर.-के.आई.एम.),  जगन्नाथ पात्र, कनिष्‍ठ प्रबंधक (सिविल),  एस.के.बेहेर  बिरंची दास द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *