15
Apr
राउरकेला।सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) ने अपनी निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) पहल के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए समावेशिता और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने की एक उल्लेखनीय पहल में ‘दिव्यांग उम्मीदवारों के कौशल विकास प्रशिक्षण’ कार्यक्रम के लिए 5 लाख रुपये का वित्तीय प्रयोजन किया। सेंचुरियन विश्वविद्यालय, भुवनेश्वर द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य आर.एस.पी. के पार्श्वांचल क्षेत्रों से 10 दिव्यांग उम्मीदवारों को परिधान असेंबली और विनिर्माण उद्योग में आवश्यक कौशल से लैस करना था। छह महीने का कौशल विकास कार्यक्रम प्रतिभागियों को उद्योग-विशिष्ट तकनीकी ज्ञान से सशक्त बनाने, उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता के लिए तैयार करने…
