सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित

Spread the love

 राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आरएसपी) में चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा के उपलक्ष्य में स्टील टाउनशिप में कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जा रही है। इन गतिविधियों में कर्मचारियों, छात्रों और इस्पात नगरी के निवासियों की बड़े पैमाने पर उत्साहपूर्ण भागीदारी देखी जा रही है। इस आयोजन के तहत शपथ ग्रहण समारोह और सफाई गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है।

 26 मार्च, 2024 को, आरएसपी के निःशुल्क स्कूल दीपिका इस्पात शिक्षा सदन (डी.आई.एस.एस) के लगभग 30 स्काउट्स और गाइड्स छात्रों ने सेक्टर-19 स्थित इस्पात नेहरू पार्क में सफाई गतिविधियाँ कीं। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (नगर प्रशासन एवं सीएसआर), श्री पी के स्वाईं , मुख्य महाप्रबंधक (नगर इंजीनियरिंग -बागवानी), श्री बी के जोजो, एवं  नगर इंजीनियरिंग और नगर सेवाएँ के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

गणमान्यों ने छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और बाद में स्वच्छता पखवाड़ा 2025 अभियान को चिह्नित करने के लिए पार्क की सफाई की। गतिविधियों का समन्वयन, उप महाप्रबंधक (बागवानी), और प्रभारी जेडडीपी डॉ. अविजीत विश्वास द्वारा किया गया।

 इसी तरह, 23 मार्च को इस्पात सेंट्रल मार्केट, सेक्टर -19 में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान का आयोजन किया गया। श्री पी के स्वाईं और श्री बी के जोजो इस्पात केंद्रीय बाजार समिति द्वारा आयोजित और आरएसपी की सार्वजनिक स्वास्थ्य इकाई द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान में शामिल हुए।

 अभिरामपल्ली बस्ती, सेक्टर -5 में एक और स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया, जहां स्वच्छता स्वाभिमान की महिलाओं के एक समूह ने बस्ती के परिधीय इलाकों की सफाई के लिए एक साथ मिलकर काम किया। अभियान का नेतृत्व श्री बी के जोजो ने किया।

24 मार्च को नगर इंजीनियरिंग सम्मलेन कक्ष में एकल उपयोग प्लास्टिक पर अंकुश लगाने के लिए स्वच्छता वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें 30 से अधिक प्रतिभागी मौजूद थे। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (नगर इंजीनियरिंग-जन स्वास्थ्य), डॉ. दीपा डी लवंगारे, सत्र विशेषज्ञ थीं ।

जन-स्वास्थ्य इकाई ने कई अन्य पहल भी की हैं जैसे घर-घर जाकर जागरूकता अभियान चलाना, शहर में पर्चे बांटना, स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कपड़े के थैले बेचना ताकि लोगों को एकल उपयोग प्लास्टिक का उपयोग बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। इन अभियानों का नेतृत्व सहायक प्रबंधक (नगर इंजीनियरिंग-जन स्वास्थ्य),  रसानंद प्रधान कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *