06
Aug
राउरकेला। सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र के कोक ओवन एवं कोयला रसायन विभाग के अधिकारियों और ठेका श्रमिकों सहित लगभग 600 कर्मचारियों ने 5 अगस्त, 2025 को आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान में भाग लिया। प्रतिभागियों ने एसपी-1 चौक से सीओसीसीडी चौक सहित कोक ओवन बैटरी-3 मुख्य मार्ग तक एक मानव श्रृंखला बनाई। इस अभियान का नेतृत्व मुख्य महाप्रबंधक (सीओ एवं सीसीडी), श्री राकेश जोशी ने किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक एवं एचओएस (प्रचालन) श्री के. श्रीनिवासुलु, महाप्रबंधक एवं एचओएस (विद्युत्), श्री ए. के. बारा, कोक ओवन के महाप्रबंधक एवं एचओएस (मैकेनिकल), सजल चंदा, महाप्रबंधक (सीसीडी), जितेन महंती, महाप्रबंधक (सुरक्षा), अबकास…
