RENUKOOT

हिण्डाल्को सीएसआर द्वारा 150 किसानों को पानी की टंकी व पाईप वितरित

हिण्डाल्को सीएसआर द्वारा 150 किसानों को पानी की टंकी व पाईप वितरित

रेणुकूट।हिण्डाल्को सीएसआर द्वारा आईसीएआर मऊ के अनुसूचित जनजाति विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत पानी टंकी व पाईप वितरण कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीण विकास विभाग के प्रमुख अनिल झा एंव रेनुकूट कलस्टर प्रमुख सस्टेनेबिलिटी  विदेश सिंह परमार की उपस्थिति में किया गया। आदित्य बिड़ला रुरल टेक्नोलॉजी पार्क म्योरपुर आयोजित कार्यक्रम में फसल पैदावार और आमदनी में वृद्वि के लिए म्योरपुर, बभनी एवं दुद्वी ब्लॉक के 150 किसानों को पानी टंकी व पाईप का वितरण हिण्डालको के मुखिया  समीर नायक के मार्गदर्शन में एंव कलस्टर हेड (एच.आर.)  जसबीर सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि  सागर सोनी कॉरपोरेट सस्टेनेबिलिटी ने अपने…
Read More
रेणुकूट के विश्वकर्मा नगर की उपेक्षा पर अपना दल एस ने जिला अध्यक्ष को सौंपा  ज्ञापन

रेणुकूट के विश्वकर्मा नगर की उपेक्षा पर अपना दल एस ने जिला अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन

रेणुकूट, ।अपना दल (एस) की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रीति सिंह के नेतृत्व में विश्वकर्मा नगर, रेणुकूट के नागरिकों ने बुनियादी सुविधाओं की उपेक्षा को लेकर जोरदार आवाज़ उठाई। नगर पंचायत में शामिल न होने के कारण उपेक्षित इस क्षेत्र की 4000 से 5000 की आबादी वर्षों से विकास से वंचित है, जबकि ये लोग विधानसभा और लोकसभा चुनावों में मतदान करते हैं। सबसे बड़ी समस्या यहां की जर्जर सड़कें और नालियां हैं, जो बारिश में जलजमाव का कारण बनती हैं। हिंडाल्को के कर्मचारी, विशेषकर रात्रिकालीन पाली में लौटते वक्त कई बार गिरकर घायल हो चुके हैं। इस गंभीर समस्या को…
Read More
कुमार मंगलम बिड़ला के जन्मदिन पर हिंडालको ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन

कुमार मंगलम बिड़ला के जन्मदिन पर हिंडालको ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन

रेणुकूटl विश्व रक्तदाता दिवस और आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला के जन्मदिन पर हिंडालको ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन हिंडालको हॉस्पिटल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीलम त्रिपाठी, डॉ. मोनिका गुगलानी और डॉ. प्रवीण पारगी ने किया। प्रयास फाउंडेशन की पहल 'एक मुहिम जिंदगी बचाने की' के तहत यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 18 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इनमें से 8 लोगों ने इस मौके पर रक्तदान किया। रक्तदाताओं में गौतम अग्रवाल, अमित चौबे, संदीप शाह, सुनील चंद्र पांडे, संजीव कुमार मिश्र, अभिषेक यादव, शुभम कुमार गिरी और…
Read More
बिजली चोरी रोकने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया

बिजली चोरी रोकने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया

रेणुकूटl पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के पिपरी डिवीजन के अंतर्गत बिजली चोरी रोकने के लिए शनिवार को विशेष अभियान चलाया गया। झारो फीडर के दुम्हान और कादल क्षेत्र में विद्युत वितरण खंड पिपरी में आए नवागत एक्सईएन इंजीनियर अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में 5 टीमों ने चेकिंग अभियान चलाया। 76 लोगों की जांच में 10 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। साथ ही 16 घरों के बिजली कनेक्शन बकाया बिल के कारण काटे गए। इन घरों पर करीब 6 लाख रुपए का बिल बकाया था। चेकिंग के दौरान 60…
Read More
विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रेनुकूट । जनपद की स्वयंसेवी संस्था कश्यप दिव्या ज्योति सेवा सोसायटी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम के अंतर्गत सोशल कार्यों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र प्रवीण गुप्ता ने संस्था द्वारा संचालित मोहल्ला पाठशाला, कोयला मोहल्ला में अध्ययनरत नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति उन्हें जागरूक किया। संस्था अध्यक्ष सुभाष राय ने कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए अधिक से अधिक वृक्षारोपण पर जोर डालाते हुए कहा कि  प्रत्येक व्यक्ति पर्यावरण संरक्षण की दिशा में…
Read More
हिण्डाल्को में पौधरोपण कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का लिया गया संकल्प

हिण्डाल्को में पौधरोपण कर पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त रखने का लिया गया संकल्प

रेणुकूट। विकास के नाम पर जहां एक ओर कुछ लोग हाथों में कुल्हाड़ी लेकर तैयार खड़े हैं वहीं दूसरी ओर कुछ संस्थान ऐसे भी हैं जो पेड़ों के संरक्षण हेतु मुट्ठी बांधे बुलंद हैं। इन्हीं संस्थानों में से एक है हिण्डाल्को, जो सदैव पर्यावरण को लेकर सजग रहा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी हिण्डाल्को में विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रकृति को हरा-भरा एवं प्रदूषण मुक्त रखने के संकल्प के साथ पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत हिण्डाल्को में पौधे लगाकर व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि…
Read More
हिन्दी पत्रकारिता दिवस एवं भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का 9वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न

हिन्दी पत्रकारिता दिवस एवं भारतीय पत्रकार एसोसिएशन का 9वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से सम्पन्न

रेणुकूट। भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में शुक्रवार को मुर्धवा स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल में हिन्दी पत्रकारिता दिवस एवं एसोसिएशन के 9वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के साथ-साथ झारखंड, बिहार व मध्य प्रदेश से आए पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलन से हुई। उपाध्यक्ष लल्लन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान "पत्रकारिता के गिरते स्तर का जिम्मेदार कौन?" विषय पर विशेष चर्चा सत्र का आयोजन किया गया। मुख्य…
Read More
रेणुकूट: ट्रेंड्स शोरूम में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित

रेणुकूट: ट्रेंड्स शोरूम में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित

रेणुकूट । नगर के मुर्धवा क्षेत्र स्थित रिलायंस ट्रेंड्स शोरूम में बुधवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह में संत एबीआर पब्लिक स्कूल के 57 विद्यार्थियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मेधावी छात्रों को रोली और कुमकुम लगाकर की गई। मुख्य अतिथि और संत एबीआर स्कूल के प्रधानाचार्य आकाश सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेधावी छात्रों का सम्मान समाज के लिए प्रेरणादायक होता है। उन्होंने कहा कि परिश्रम और पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने वाले छात्र ही अच्छे अंक…
Read More
बालेश्वर लाल जी की 38वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

बालेश्वर लाल जी की 38वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

रेणुकूट। स्थानीय नगर में मंगलवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन (ग्रापए) के संस्थापक स्वर्गीय बालेश्वर लाल जी की 38वीं पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल पत्रकारों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बोलते हुए ग्रापए के पूर्व जिलाध्यक्ष नईम गाजीपुरी ने कहा कि ग्रामीण पत्रकारों को पहचान दिलाने की सबसे मजबूत पहल ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने की थी। उन्होंने बताया कि 8 अगस्त 1982 को स्थापित यह संगठन आज उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा और प्रभावशाली संगठन बन चुका है, जिसका विस्तार राष्ट्रीय स्तर पर भी हो रहा…
Read More
फ्लोराइड से बचाव के लिए बिड़ला कार्बन ने बांटी 200 किट

फ्लोराइड से बचाव के लिए बिड़ला कार्बन ने बांटी 200 किट

 बनवासी सेवा आश्रम के सहयोग से चला अभियान रेणुकूट / नगर स्थित निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान बिड़ला कार्बन के सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) के अंतर्गत दुद्धी ब्लॉक के कई गांवों में फ्लोराइड की समस्या से निपटने के लिए 200 फ्लोराइड किट का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम गैर सरकारी संगठन बनवासी सेवा आश्रम के सहयोग से आयोजित किया गया था। बनवासी सेवा आश्रम की मंत्री शुभा बहन ने बताया कि जनपद के दक्षिणांचल में फ्लोराइड की समस्या विकराल रूप ले चुकी है, जिससे हड्डियों पर बुरा असर पड़ रहा है। कई लोग विकलांग हो चुके हैं और कुछ की असमय मौत…
Read More