प्राथमिक विद्यालय रोशनहर के बच्चों का किया गया निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण 

Spread the love

अहरौरा, मिर्जापुर। प्राथमिक विद्यालय रोशनहर के बच्चों का गुरुवार को जमालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निः शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। और स्वस्थ रहने के टिप्स भी दिए। प्राथमिक विद्यालय रोशनहर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का वजन , लम्बाई के साथ ही दांत, कान, नाक आंख का परीक्षण किया सभी बच्चे स्वस्थ पाए गए। इसके साथ डा सतेन्द्र सिंह ने बच्चों को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने, बाल छोटे रखने, नाखून नियमित काटने, के टिप्स भी दिए और कहा की संतुलित भोजन लेने और साफ सफाई करने से हम स्वस्थ रहते है। स्वास्थ विभाग की टीम में डा सतेन्द्र सिंह, डा मनोज चतुर्वेदी, डा रेवती, नेत्र सहायक राधिका, प्रीति, स्टाफ नर्स रुचि रही। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविन्द कुमार त्रिपाठी , सहायक राजन अवस्थी, गीता विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य परीक्षण में टीम का सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *