10
Mar
रांची। प्रसिद्ध भारतीय पर्वतारोही और विश्व रिकॉर्ड धारक सत्यरूप सिद्धांत अप्रैल 2025 में उत्तर ध्रुव अभियान पर जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस महत्वपूर्ण अभियान के लिए सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) निलेंदु कुमार सिंह ने उन्हें बेहद कठिन एवं चुनौतीपूर्ण अभियान के लिए ध्वजा सौंपी और उनकी सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर CCL के निदेशक (कार्मिक) हर्ष नाथ मिश्र एवं CC&PR विभाग के विभागाध्यक्ष आलोक कुमार भी उपस्थित रहे। सिंह ने सत्यरूप सिद्धांत को उनके अब तक के अद्भुत उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया और उनके अभियान की सफलता की कामना की।…