आशा बहुओं ने की बकाया मानदेय की मांग

Spread the love

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के आशा बहुओं ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र के नाम प्रेषित मांग पत्र सीएचसी अधीक्षक डॉ शाह आलम को सौंप कर मानदेय लागू करने तथा पिछले माह व जून माह की प्रोत्साहन राशि भुगतान की मांग की हैं। आशा बहुओं का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित लगभग 151 विभिन्न योजनाओं को लेकर कार्य कराए जाते हैं जिसमें परिवार सर्वेक्षण, मलेरिया उन्मूलन, फाइलेरिया उन्मूलन, पल्स पोलियो, जननी सुरक्षा योजना, सहित अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं को लेकर लगातार कार्य कराए जा रहे जबकि उस कार्य के बदले आशाओं को 3 हजार से 5 हजार रुपये तक ही प्रोत्साहन राशि दी जाती हैं और वो भी समय से नही मिल रहा है जिससे आशा बहुओं का जीना मुश्किल हो रहा हैं। आशा बहुओं ने मांग की हैं कि आशा बहुओं को एक निर्धारित मानदेय दिया जाना चाहिए।
    बता दें कि दुद्धी ब्लॉक में 192 आशा बहू कार्यरत हैं। इस संबंध में अधीक्षक डॉ शाह आलम ने कहा कि दुद्धी सीएचसी जुड़ी आशाओं को अप्रैल व मई माह की प्रोत्साहन राशि मिल चुकी हैं, जिनका शेष हैं उनका जून माह के साथ एक-दो दिन में प्रोत्साहन राशि भेजवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दुद्धी कि एनएचएम प्रगति ठीक नही हैं इसलिए सभी आशा बहुओं को प्रगति बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *