झरिया कोलफील्ड की 20 महिलाओं को सीएमपीडीआई ने दिया मेडिकल उपकरण सहायक तकनीशियन का प्रमाण-पत्र

Spread the love

रांची। कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के स्वर्ण जयंती समारोह के तहत सीएमपीडीआई द्वारा अपने क्षेत्रीय संस्थान-2, धनबाद में 20 महिला लाभार्थियों को पाठ्यक्रम पूर्णता प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

इस मौके पर क्षेत्रीय संस्थान-2-धनबाद के क्षेत्रीय निदेशक संजीव एम. सिंह ने सामाजिक निगमित दायित्व (सीएसआर) पहल के तहत 4 महीने का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली 20 महिला उम्मीदवारों को राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) द्वारा प्रमाण-पत्र सौंपा। साथ ही 6 महिला उम्मीदवारों को कार्य (जॉब) प्रस्ताव पत्र भी दिया गया।

सीएमपीडीआई ने प्रमिथ फाउंडेशन, धनबाद के सहयोग से झरिया कोलफील्ड क्षेत्र की महिलाओं को यह प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान सभी महिलाओं को हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशों के तहत 510 घंटे का प्रशिक्षण दिया गया।

यह पहल सीएमपीडीआई के सीएसआर प्रयासों का अहम हिस्सा है, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की महिलाओं को सशक्त बनाना और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उनकी रोजगार क्षमता को मजबूत करना है।

सीएमपीडीआई की यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही है, बल्कि क्षेत्र के स्वास्थ्य सेवा तंत्र को भी मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *