PRYAGRAJ

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण

प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम ने अपनी नैगमिक सामाजिक दायित्व (CSR) गतिविधियों के अंतर्गत ठंड से बचाव हेतु आसपास के जरूरतमंद लोगों के बीच लगभग 1200 कंबलों का वितरण किया। यह वितरण उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद की मेजा तहसील के सलईया खुर्द, सलईया कला एवं मई कला ग्रामों में किया गया। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, महिलाओं तथा वंचित वर्गों को सहायता उपलब्ध कराना था। मेजा ऊर्जा निगम निरंतर समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में सार्थक योगदान देता आ रहा है। स्थानीय निवासियों ने इस मानवीय पहल की सराहना की तथा मेजा…
Read More
एनटीपीसी बनी उम्मीद की किरण, 40 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

एनटीपीसी बनी उम्मीद की किरण, 40 युवाओं को मिला रोजगार का अवसर

ऊंचाहार, रायबरेली। नैगम सामाजिक दायित्व के तहत एनटीपीसी ऊँचाहार परियोजना के आस पास के गांवों के 40 युवक-युवतियों को जब जॉब ऑफर लेटर मिला तो उनकी बांछे खिल उठी और सभी लाभार्थियों ने एनटीपीसी के प्रति दिल से आभार जताया। सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीपेट) के माध्यम से ऊँचाहार परियोजना क्षेत्र के युवक एवं युवतियों को प्लास्टिक प्रोसेसिंग में छह माह का कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण उपरांत इन अभ्यर्थियों का देश विदेश की विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में सफलतापूर्वक प्लेसमेंट कराया गया। प्रशिक्षण प्रमाण पत्र एवं ऑफर लेटर प्रदान करने हेतु एनटीपीसी ऊँचाहार में एक…
Read More
एनटीपीसी ने किया मुरारमऊ स्थित शिव सरोवर का जीर्णोद्धार एवं लोकार्पण

एनटीपीसी ने किया मुरारमऊ स्थित शिव सरोवर का जीर्णोद्धार एवं लोकार्पण

ऊंचाहार। मुरारमऊ ग्राम पंचायत के भवानीदीनपुर गाँव स्थित जर्जर और पुराने हो चुके शिव सरोवर तालाब का एनटीपीसी ऊंचाहार के पर्यावरण विभाग द्वारा नवीनीकरण तथा जीर्णोद्धार किया गया। तालाब के सौंदर्यीकरण के उपरांत इसका उद्घाटन एवं लोकार्पण ऊंचाहार के परियोजना प्रमुख बिश्व मोहन सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए परियोजना प्रमुख ने कहा कि, "बढ़ती जनसंख्या के साथ ही जल स्रोतों की स्थिति और विकट होती जा रही है, अतः हमें इसे संजोकर रखने की नितांत आवश्यकता है। पीने के पानी की समस्या और सूखे से निपटने के लिए हमें भूजल संरक्षण करना बहुत…
Read More
प्रयागराज के संगम तट पर बसाई गई आधुनिक टेंट कॉलोनी, श्रद्धालुओं को मिलेगा आध्यात्मिक पर्यटन का नया अनुभव

प्रयागराज के संगम तट पर बसाई गई आधुनिक टेंट कॉलोनी, श्रद्धालुओं को मिलेगा आध्यात्मिक पर्यटन का नया अनुभव

मुख्यमंत्री योगी जी के परिकल्पना के अनुसार तैयार की गई हैं टेंट सिटी - जयवीर सिंह लखनऊ, प्रयागराज : मकर संक्रांति सहित अन्य प्रमुख स्नान पर्व पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए संगम तट पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त टेंट सिटी बसाई गई है। संगम की पुण्य धारा में डुबकी लगाने देश-दुनिया से श्रद्धालुओं का निरंतर आगमन हो रहा है। इसी क्रम में आगंतुकों को सुरक्षित और यादगार अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संगम तट की रेत पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित टेंट कॉलोनी बसाई गई है, जो कल्पवासियों…
Read More
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के शीतकालीन सत्र के समापन समारोह का आयोजन

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के शीतकालीन सत्र के समापन समारोह का आयोजन

मेजा । सोमवार को मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान के शीतकालीन सत्र 2025-26 के समापन समारोह का आयोजन सेंट जोसफ स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया। यह कार्यक्रम मुख्य अतिथि  जी. श्रीनिवास राव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मेजा ऊर्जा निगम के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारम्भ हुआ और उन्होने इस मौके पर सभी को शुभकामनायें  दी और बालिकाओं को पढ़ने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया । कार्यक्रम में  स्वागत सम्बोधन उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), अजय सिंह द्वारा दिया गया।  कार्यक्रम के दौरान मेजा ऊर्जा निगम के वरिष्ठ अधिकारिगण, अपराजिता…
Read More
इफको फूलपुर द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम

इफको फूलपुर द्वारा शीतलहर से बचाव हेतु कंबल वितरण कार्यक्रम

फूलपुर। इफको फूलपुर इकाई द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत ग्राम पंचायत भवन, चक अब्दुल करीम उर्फ पूरे-भूलई, फूलपुर में जरूरतमंद ग्रामीणों विशेष कर दिव्यांगों एवं महिलाओं के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंबलों का वितरण श्री पी.के. सिंह, महाप्रबंधक, इफको (फूलपुर इकाई) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान श्रीमती पुष्पा देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही  कमलेश यादव (प्रधान प्रतिनिधि),  विजय विश्वकर्मा, शम्भू शेखर,  पंकज पांडेय,अध्यक्ष (इफको कर्मचारी संघ),  संत लाल यादव, विजय कुमार यादव (महामंत्री इफको इम्प्लॉयीज यूनियन)धर्म सिंह भी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने इफको के इस जनकल्याणकारी प्रयास की…
Read More
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ ही मेले से जुड़े हुए ‘मेला सेवा ऐप’ का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पब्लिक एड्रेस सिस्टम के साथ ही मेले से जुड़े हुए ‘मेला सेवा ऐप’ का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने प्रयागराज भ्रमण के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित किया माघ मेला पूरी भव्यता के साथ 03 जनवरी से प्रारम्भ हो गया, यह आयोजन आगामी 15 फरवरी तक चलेगा : मुख्यमंत्री पौष पूर्णिमा पर 31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने सकुशल स्नान किया, आगामी 14 व 15 जनवरी को मकर संक्रान्ति स्नान, 18 जनवरी को मौनी अमावस्या का मुख्य स्नान, 23 जनवरी को बसंत पंचमी और फिर माघ पूर्णिमा के साथ ही 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का स्नान सम्पन्न होगा प्रयागराज /उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज प्रयागराज भ्रमण के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए…
Read More
स्थानीय युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता मेजा ऊर्जा निगम का कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम

स्थानीय युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता मेजा ऊर्जा निगम का कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रयागराज ।  बुधवार को मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत स्थानीय युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को बढ़ावा देने हेतु एक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कार्यकारी अधिकारी  जी श्रीनिवास राव द्वारा किया गया। इस पहल के अंतर्गत कुल 40 अभ्यर्थियों को हाई प्रेशर वेल्डिंग टेक्नीशियन एवं सोलर पीवी इंस्टॉलर टेक्नीशियन ट्रेड में तीन माह का पूर्णतः आवासीय प्रशिक्षण CRISP, भोपाल में प्रदान किया जाएगा। इस बैच के 40 प्रशिक्षार्थियों को आधुनिक औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी दक्षता विकसित कराई जाएगी।  यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः आवासीय…
Read More
मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के शीतकालीन सत्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन

मेजा ऊर्जा निगम द्वारा बालिका सशक्तिकरण अभियान के शीतकालीन सत्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन

प्रयागराज। मंगलवार को मेजा ऊर्जा निगम द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत बालिका सशक्तिकरण अभियान के शीतकालीन सत्र 2025-26 के उद्घाटन समारोह का आयोजन सेंट जोसफ स्कूल के ऑडिटोरियम में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेजा ऊर्जा निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी,  जी. श्रीनिवास राव रहे और उन्होने इस मौके पर सभी को शुभकामनायें  दी और बालिकाओं को पढ़ने एवं जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अपराजिता महिला समाज की अध्यक्षा कविता राव रही। कार्यक्रम का स्वागत भाषण मानव संसाधन विभागाध्यक्ष विवेक चंद्रा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम का समापन उप महाप्रबंधक…
Read More

इफको फूलपुर में लेवल-3 ऑफ-साइट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

आपातकालीन प्रबंधन में मानव व पशु सुरक्षा दोनों पर दिया गया विशेष जोर प्रयागराज।इंडियन फारमर्स फ़र्टिलाइज़र कोआपरेटिव लिमिटेड (इफको), फूलपुर इकाई में जिला प्रशासन के सहयोग से लेवल-3 ऑफ-साइट आपातकालीन मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य संयंत्र एवं संयंत्र के बाहर संभावित औद्योगिक आपदा की स्थिति में तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया, समन्वय तथा जन-सुरक्षा व्यवस्थाओं की प्रभावशीलता का परीक्षण करना था। मॉक ड्रिल का आयोजन कारखाना अधिनियम, 1948, उत्तर प्रदेश फैक्ट्री नियम, 1950 तथा एमएसआईएचसी नियम, 1989 के अंतर्गत प्रमुख दुर्घटना जोखिम प्रतिष्ठानों हेतु निर्धारित वैधानिक आवश्यकताओं के अनुरूप किया गया। मॉक ड्रिल के दौरान अमोनिया…
Read More