मेजा ऊर्जा निगम द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरण

Spread the love

प्रयागराज। मेजा ऊर्जा निगम ने अपनी नैगमिक सामाजिक दायित्व (CSR) गतिविधियों के अंतर्गत ठंड से बचाव हेतु आसपास के जरूरतमंद लोगों के बीच लगभग 1200 कंबलों का वितरण किया। यह वितरण उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद की मेजा तहसील के सलईया खुर्द, सलईया कला एवं मई कला ग्रामों में किया गया। इस पहल का उद्देश्य विशेष रूप से बुजुर्गों, दिव्यांगजनों, महिलाओं तथा वंचित वर्गों को सहायता उपलब्ध कराना था।

मेजा ऊर्जा निगम निरंतर समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में सार्थक योगदान देता आ रहा है। स्थानीय निवासियों ने इस मानवीय पहल की सराहना की तथा मेजा ऊर्जा निगम के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर  विवेक चन्द्र (विभागाध्यक्ष , मानव संसाधन),  मनोज कुमार वर्मा (उप महाप्रबंधक, मानव संसाधन), सीएसआर टीम सहित  देवीशंकर यादव (ग्राम प्रधान – सलईया कला),  सुरेश यादव (ग्राम प्रधान – सलईया खुर्द),  पुष्पराज सिंह (ग्राम प्रधान – मई कला) एवं अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *