स्थानीय युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखता मेजा ऊर्जा निगम का कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम

Spread the love

प्रयागराज ।  बुधवार को मेजा ऊर्जा निगम (प्रा.) लिमिटेड ने अपने नैगम सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत स्थानीय युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को बढ़ावा देने हेतु एक कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य कार्यकारी अधिकारी  जी श्रीनिवास राव द्वारा किया गया। इस पहल के अंतर्गत कुल 40 अभ्यर्थियों को हाई प्रेशर वेल्डिंग टेक्नीशियन एवं सोलर पीवी इंस्टॉलर टेक्नीशियन ट्रेड में तीन माह का पूर्णतः आवासीय प्रशिक्षण CRISP, भोपाल में प्रदान किया जाएगा। इस बैच के 40 प्रशिक्षार्थियों को आधुनिक औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप तकनीकी दक्षता विकसित कराई जाएगी। 

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्णतः आवासीय है तथा प्रशिक्षण उपरांत CRISP, भोपाल द्वारा 100 प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर  जी श्रीनिवास राव ने कहा कि मेजा ऊर्जा निगम स्थानीय युवाओं को कौशल विकास एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है तथा CRISP के साथ यह पहल युवाओं को तकनीकी ज्ञान प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है   

कार्यक्रम के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं अन्य अतिथियों द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण हेतु CRISP, भोपाल के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर  नरेंद्र नाथ सिन्हा (महाप्रबंधक, प्रचालन एवं अनुरक्षण),  आनंद प्रकाश (महाप्रबंधक, परियोजना),अशोक कुमार सामल (महाप्रबंधक, अनुरक्षण),ए के चौधरी (मुख्य चिकित्सा अधिकारी),  विवेक चन्द्र (अपर महाप्रबंधक, मानव संसाधन),सहित CRISP, भोपाल के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *