17
Jun
प्रयागराज। नैनी स्थित आरोग्य आश्रम एवं आयुर्वेद अनुसंधान संस्थान के आयुर्वेदाचार्य डाक्टर नरेंद्र नाथ केसरवानी ने बताया कि आज जब बाजार आधुनिक तकनीक से बने फ्रिज से भरे पड़े हैं, तब भी मटका अपनी उपयोगिता और महत्व को साबित करता है। यह प्राकृतिक तरीके से पानी को ठंडा करता है। गर्मी में मटके का पानी जितना ठंडा और सुकूनदायक होता है, स्वास्थ्य के लिए भी उतना ही लाभदयक होता है। इसके पानी में रोगों से लड़ने की क्षमता के साथ ही कुछ बीमारियां भी दूर होती हैं। डा केसरवानी ने बताया कि घड़े में रखा पानी पोषक तत्वों-विटामिन और खनिजों से…
