रक्तदान एक तरह से संजीवनी बूटी, जिससे किसी की भी जान बचाई जा सकती – अभय कुमार श्रीवास्तव

Spread the love

एनटीपीसी में रक्तदान शिविर संपन्न

प्रयागराज। रक्तदान एक तरह से संजीवनी बूटी है जिससे किसी की भी जान बचाई जा सकती है। उक्त भाव एनटीपीसी ऊंचाहार में आयोजित रक्तदान शिविर के उद्घाटन अवसर पर कार्यकारी निदेशक अभय कुमार श्रीवास्तव तथा प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव ने व्यक्त किए। ऊंचाहार परियोजना में जीवन ज्योति चिकित्सालय के सौजन्य से तथा ऐम्स रायबरेली के सहयोग से रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर में एनटीपीसी तथा सीआईएसएफ के अधिकारियों व कर्मचारियों ने रक्तदान किया। विशेष बात यह रही कि प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की अध्यक्षा अनुपमा श्रीवास्तव तथा मानव संसाधन प्रमुख रूमा दे शर्मा ने भी रक्तदान किया। परियोजना प्रमुख अभय कुमार श्रीवास्तव ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा उनकी सराहना की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ मधु सिंह ने सभी का स्वागत किया। रक्तदान शिविर में महाप्रबंधक अनुरक्षण एवं प्रचालन आशुतोष विश्वास, प्रियदर्शिनी लेडीज क्लब की उपाध्यक्ष झुमिता विश्वास, यूनियन एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महासचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी, सी आई एस एफ के अधिकारी डॉक्टर्स, तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *