इफको फूलपुर: ब्रजेश कुमार चौथी बार यूनियन अध्यक्ष चुने गए, वरिष्ठ अधिकारियों ने दी बधाई

Spread the love

प्रयागराज। जनसंपर्क अधिकारी स्वयम् प्रकाश ने जानकारी दी कि  11.06.2025 को एफएमडीआई, गुड़गांव में इफको एम्पलाइज यूनियन की केन्द्रीय कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में ब्रजेश कुमार को चौथी बार अध्यक्ष चुना गया है।उनके साथ निलांजन रक्षित और मनोज कुमार दुबे उपाध्यक्ष, सुनित गोयल महासचिव के पद पर तथा तीन अन्य सदस्य निर्विरोध चुने गए।

ब्रजेश कुमार को पुनः अध्यक्ष चुने जाने पर इफको के निदेशक (मानव संसाधन विकास), विपणन निदेशक योगेन्द्र कुमार, कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) आर.के. नागपाल, महाप्रबंधक (सहकारिता विकास) संतोष कुमार शुक्ला, इफको अधिकारी संघ के अध्यक्ष जितेन्द्र तिवारी, महासचिव एस.के. बंसल, अजय पांडेय, विजय, इफको फूलपुर ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुराग तिवारी एवं महामंत्री स्वयम् प्रकाश, इफको इम्प्लॉयी यूनियन के अध्यक्ष पंकज पांडे एवं महामंत्री विजय कुमार यादव ने फोन के माध्यम से बधाई दी। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नवचुनी गई टीम को शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *